पंचकूला , 3 दिसंबर (अग्रजन पत्रिका ) । "श्रीविश्वकर्मा कल्याण संघ प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा अध्यक्ष को मांगपत्र सौंपा। श्री विश्वकर्मा कल्याण संघ जिला पंचकूला का एक प्रतिनिधिमंडल संघ के जिला प्रधान श्याम लाल धीमान के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष हरियाणा ज्ञानचन्द गुप्ता से मिला और उन्हे संघ की ओर से विश्वकर्मा समाज का एक मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खटटर के नाम से सौंपा इस प्रतिनिधिमंडल में जिला प्रधान श्याम लाल धीमान के साथ चेयरमैन बलजिद्र सिंह उपप्रधान देवराज' महसचिव कश्मीरी लाल धीमान संगठन सचिव कृष्णदेव जाँगडा पिंजौर ब्लाक प्रधान शिव दयाल बरवाला ब्लाक प्रधान पवन मठाडू एँव रामगढ ब्लाक प्रधान ज्ञानचन्द धीमान शामिल हुए!विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता जी ने संघ की मांगों को पूरा करवाने के लिए अपनी ओर से पूर्ण आश्वासन दिया।