Panchkula
कलानौर / जमीन के झगड़े में दो भाइयों में अंधाधुंध फायरिंग, छर्रे लगने से कई लोग घायल
November 30, 2020 08:45 PM
कलानौर / जमीन के झगड़े में दो भाइयों में अंधाधुंध फायरिंग, छर्रे लगने से कई लोग घायल
कलानौर में गोली चलने का मामला सामने आया है। आपसी रंजिश में लोग एक दूसरे के खून के पयासे बने हुए हैं। ऐसी ही एक और घटना घटी है। कलानौर कस्बे के गांव पटवापुर में जमीन के विवाद के चलते दो सगे भाइयों में विवाद के बाद मामला इतना बिगड़ गया कि एक भाई ने दूसरे पर बंदूक से कई राउंड फायर कर दिए। छर्रे लगने से आसपास के कई और लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, पटवापुर वासी धर्मपाल का अपने सगे भाई रामफल के साथ प्लाट के लिए विवाद चल रहा था। रविवार को परिवार में भतीजी की शादी थी। सारा परिवार शादी की तैयारियों में लगा हुआ था। इसी बीच मौके का फायदा उठाते हुए धर्मपाल ने रातों रात प्लाट की चारदीवारी करा दी। सुबह जब इस बात का पता रामफल को चला तो वह प्लाट की तरफ गया। प्लाट में चारदीवारी खिंची देख उसका अपने भाई धर्मपाल से वाद विवाद हो गया। इसके बाद धर्मपाल ने तैश में आकर बंदूक से कई राउंड फायरिंग कर दी।