Thursday, March 28, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

हिसार में स्थित गिरी सेंटर में 4 करोड़ 65 लाख रूपये की लागत से बना सिंथेटिक ट्रैक खिलाडिय़ों के लिए मील का पत्थर साबित होगा--मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल

November 29, 2020 10:36 PM

चंडीगढ़ 29 नवम्बर- अग्रजन पत्रिका ब्यूरो--  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में स्थित गिरी सेंटर में 4 करोड़ 65 लाख रूपये की लागत से बना सिंथेटिक ट्रैक खिलाडिय़ों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यहां से अभ्यास कर खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल इस अंतरराष्ट्रीय सिंथेटिक ट्रैक के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय में ही अंतरराष्ट्रीय साइंटिस्ट हॉस्टल का भी उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 19 वर्ष तक की आयु के खिलाडिय़ों के लिए खेलो इंडिया कार्यक्रम संचालित है जिसके बहुत ही सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इससे किशोरावस्था में ही खिलाड़ी अभ्यास करते हुए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया के तहत वर्ष 2021 मेें आयोजित किए जाने वाले खेलों की मेजबानी हरियाणा करेगा और इसका मुख्य केंद्र पंचकूला होगा। इस खेल महाकुंभ में देशभर से 12 से 15 हजार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे । इसमें 20 तरह के इवेंट आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया के तहत नवंबर या दिसंबर में ही प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार कोरोना महामारी के चलते यह संभव नहीं हो पाया। इसलिए अगले वर्ष के लिए इन खेलों की मेजबानी हरियाणा प्रदेश को मिली है।
उन्होंने खिलाडिय़ों से आह्वान किया कि वे अभी से इसकी तैयारियों में जुट जाएं ताकि इन खेलों में वे बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें। इन खेलों के सफल आयोजन में शिक्षा विभाग व खेल विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इन खेलों में मेजबानी के साथ-साथ विजेता बनने पर जोर रहेगा।
इस अवसर पर लड़कियों की सौ मीटर व लडक़ों की चार सौ मीटर की दौड़ भी करवाई गई । इसके अलावा स्वयं मुख्यमंत्री, कुलपति व अन्य अधिकारियों ने भी ट्रैक पर दौड़ लगाई।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर समर सिंह ने मुख्यातिथि के समक्ष विश्वविद्यालय की खेलों में उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि यहां से अभ्यास करने वाले खिलाडिय़ों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम चमकाया है।
छात्र कल्याण निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह दहिया ने विश्वविद्यालय की खेल उपलब्धियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा कि यहां से अभ्यास कर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाडिय़ों में गीता जुत्शी ने ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया व पदमश्री अवार्ड विजेता रही हैं।  
विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर श्री रणबीर गंगवा, हिसार के विधायक डॉ. कमल गुप्ता, बीजेपी जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह वीर चक्र के अलावा जिले के प्रशासनिक अधिकारी, विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, निदेशक एवं विभागाध्यक्ष और शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

 
Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया