Saturday, April 20, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

हरियाणा पुलिस द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, प्रदेशभर में हुए कार्यक्रम

October 31, 2020 07:27 PM
चंडीगढ़, 31 अक्टूबर - अग्रजन पत्रिका ब्यूरो--  हरियाणा पुलिस द्वारा आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जंयती के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस भव्य रूप से मनाया गया।
     इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरियाणा, श्री मनोज यादव ने पुलिस मुख्यालय में तैनात अधिकारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।
     राष्ट्र के लौह पुरुष को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डीजीपी ने कहा कि सरदार पटेल ने भारतीय संघ के साथ 562 स्वतंत्र रियासतों को एकीकृत करके भारत को एकजुट और स्वतंत्र राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस दिन सभी राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए खुद को समर्पित करते हुए अन्य देशवासियों के बीच इस संदेश को फैलाने के लिए अथक प्रयास करे। उन्होंने राष्ट्र को एकजुट बनाए रखने में भारतीय पुलिसबल की भूमिका की भी सराहना की।
    राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ई-शपथ लेने वालों में मुख्य रूप से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशासन श्री ए. एस. चावला, एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) श्री नवदीप सिंह विर्क, पुलिस उप महानिरीक्षक प्रशासन श्री सतेंद्र कुमार गुप्ता, डीआईजी श्री शशांक आनंद व अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।
    राष्ट्र की एकता, अखंडता, और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए सभी पुलिस रेंज, पुलिस आयुक्त, गुरूग्राम व फरीदाबाद सहित राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर भी शपथ समारोह का आयोजन किया गया।
000
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया