Thursday, March 28, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

हरियाणा पुलिस भव्य रूप से मनाएगी राष्ट्रीय एकता दिवस* *पुलिस मुख्यालय, सभी रेंज व जिलों में होंगे कार्यक्रम*

October 30, 2020 09:42 PM
चंडीगढ़, 30 अक्टूबर - हरियाणा पुलिस की ओर से सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर, 2020 को राष्ट्रीय एकता दिवस (राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में समस्त राज्य में भव्य रूप से मनाई जाएगी।
          अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) श्री नवदीप सिंह विर्क ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इस दिन पुलिस अधिकारी और जवान भारत के लौह पुरुष को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा को मजबूत करने के प्रति उनके समर्पण को भी याद करेंगे।
          उन्होंने कहा कि सभी रेंज एडीजीपी/आईजीपी के साथ-साथ गुरुग्राम और फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नरों को इस अवसर पर उचित कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा गया है, जिसमें करनाल, अंबाला, हिसार, रोहतक, साउथ रेंज, फरीदाबाद व गुरूग्राम में ’शपथ ग्रहण समारोह’ व शाम को मार्च-पास्ट करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए सभी जिला मुख्यालयों तथा पुलिस मुख्यालय पर भी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।
*राष्ट्र को एकजुट रखने में पुलिस की भूमिका अहम*
          श्री विर्क ने कहा कि राष्ट्र को एकजुट रखने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए इस वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन पुलिस बलों के लिए विशेष महत्व रखता है। पुलिस व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों द्वारा सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए गुजरात के केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर एकता दिवस परेड का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस बलों ने देश की आंतरिक सुरक्षा और संप्रभुता के लिए अनगिनत बलिदान दिए हैं। 31 अक्तूबर को होने वाले इस आयोजन से पुलिसबल देश की एकता व अखंडता को मजबूत करने का संकल्प दौहराते हुए अपनी सेवा के पथ पर आगे बढ़ना जारी रखेगा।
 
 
Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया