Saturday, April 20, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

गठबंधन सरकार ने एक साल के कार्यकाल में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में किए कई ऐतिहासिक बदलाव - डिप्टी सीएम* *- उपमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं* *- विजयदशमी पर सभी लें सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का संकल्प - दुष्यंत चौटाला*

October 25, 2020 10:30 PM
*- गठबंधन सरकार ने एक साल के कार्यकाल में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में किए कई ऐतिहासिक बदलाव - डिप्टी सीएम*
*- उपमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं*
*- विजयदशमी पर सभी लें सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का संकल्प - दुष्यंत चौटाला*
 
*सिरसा/चंडीगढ, 25 अक्तूबर।- अग्रजन पत्रिका ब्यूरो-- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार ने जनहित में व्यवस्था परिवर्तन के लिए न केवल ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, बल्कि धरातल स्तर पर आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। वर्तमान सरकार ने अपने एक वर्ष के छोटे से कार्यकाल में ही आधुनिक ई-रजिस्ट्रेशन मॉडल, लाल डोरा मुक्त गांव जैसे अनेकों निर्णायक फैसले लिए हैं और सरकार द्वारा अनेक ऐसी योजनाएं लागू की गई है जिनकी बदौलत हर वर्ग खुशहाली की और अग्रसर है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारें प्रदेश में बदलाव लाने से डरती थी लेकिन आज गठबंधन सरकार व्यवस्था परिवर्तन करके जन हित में सुधार ला रही है। उपमुख्यमंत्री रविवार को सिरसा स्थित अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे।
 
डिप्टी सीएम ने कहा कि कृषि कानून किसानों व कृषि के लिए काफी लाभदायक साबित होंगे। उन्होंने कहा कि फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है और भविष्य में भी निश्चित रूप से फसलों को एमएसपी पर ही खरीदा जाएगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मंडियों में पिछले वर्ष की अपेक्षा दोगुना आवक अब तक हो चुकी है और किसानों को उनकी फसल बिक्री में किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एक साल के दौरान सात लाख मेट्रिक टन की क्षमता के गोदाम बनाने का काम करेगी। ये गोदाम निजी गोदामों की तर्ज पर पंचायतों के माध्यम से बनाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में दृढ संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
 
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत हिस्सेदारी देकर महिला सशक्तिकरण और अधिक सुदृढ करने का काम किया है। इसके अलावा अनेकों योजनाओं व फैसलों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गत दिनों जींद में सात जिला की 42 महिला जन प्रतिनिधियों को स्कूटी देकर सम्मानित किया गया है। इसी प्रकार जल्द ही पंचकूला में भी इसी तरह एक कार्यक्रम आयोजित करके शेष रही पांच जिलों की महिला जनप्रतिनिधियों को भी स्कूटी देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रकार का पहला कार्यक्रम गुरूग्राम में आयोजित करवाया जा चुका है।
 
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बरोदा उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत होगी। दोनों ही संगठन मजबूती के साथ चुनाव प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में माहौल सरकार के पक्ष में है। सरकार मजबूती के साथ चल रही है और सरकार की करनी व कथनी में कोई फर्क नहीं है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि जरूरमंद आमजन को सरकारी सुविधाओं का लाभ सरलता व प्राथमिकता से मिले। इसके लिए अनेकों ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं।
 
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेशवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजयदशमी का पर्व आशा, उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश देता है। विजयदशमी शक्ति उपासना का उत्सव है। यह पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। आज के दिन सभी  सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का संकल्प लें।
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे त्यौहारी कार्यक्रमों के दौरान कोविड-19 से बचाव उपायों की और अधिक सतर्कता के साथ अनुपालना करें। कोरोना बीमारी को हम सबको मिलकर हराना है, इसलिए सभी बीमारी से स्वयं का बचाव करते हुए इस लड़ाई में सहयोगी की भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि आमजन बाजार में भीड़-भाड़ से बचे और घर से निकलते समय मास्क अवश्य लगाए।
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पंचकूला में सात सरोकार, उनका हो गया बंटाधार -ओ पी सिहाग विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें मिलकर कड़ा परिश्रम करना होगा, जिसके लिए हमारे पास 24 वर्ष हैं - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
*अब खेल मात्र खेल नहीं रह गया है, बल्कि सुनहरे भविष्य और उज्ज्वल कैरियर की गारंटी बन गया है- श्रीमती कमलेश ढंाडा* *
*9 वर्षो में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में हुए 5 हजार करोड से अधिक के विकास कार्य-गुप्ता*
महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट पंचकुला को गणतंत्र दिवस पर किया सम्मानित
-गणतंत्र दिवस के साथ देशभक्तों के त्याग और बलिदान की जुड़ी हुई है एक लंबी गौरवगाथा-गुप्ता
भगवान गणेश जी से की प्रार्थना वह भी नहीं आई काम सेक्टर 9 की रेहड़ी मार्केट जलकर राख
हरियाणा ब्रेकिंग* *आज से फरीदाबाद में हरियाणा बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू*
हरियाणा विधानसभा बनाए जाने के मुद्दे पर मान सरकार के मंत्री को दिया जवाब हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने
समापन अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत*