Panchkula
उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि जिला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक लिए गए नमूनों अनुसार शुक्रवार को 26 नए पोजिटिव मामले आए है।
October 23, 2020 09:45 PM
पंचकूला 23 अक्तूबर- उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि जिला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक लिए गए नमूनों अनुसार शुक्रवार को 26 नए पोजिटिव मामले आए है। इनमें से 15 मामले पंचकूला से सबंधित है।
उपायुक्त ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक जिला में 9135 नमूने लिए गए हैं इनमें से 6937 मामले पोजिटिव पाए गए है। इन पोजिटिव मामलों में 6623 रोगी ठीक हो गए हैं तथा अब केवल जिला में 205 एक्टिव मामले शेष रह गए है। उन्हांेने बताया कि विभाग द्वारा जिला में 85290 हजार से अधिक आरटीपीसी नमूने लिए है।
उपायुक्त ने बताया कि एमडीसी सैक्टर 4, 5, सैक्टर 6, 9, 12, 26, व 27 में एक एक मामले पोजिटिव पाए गए है। इसी प्रकार मोरनी व पिंजोर में दो दो व कालका में चार ममाले पोजिटिव पाए गए है।