Thursday, April 25, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

बगैर वैकल्पिक व्यवस्था के झुग्गी झोंपड़ियों को तोड़ने और किसान विरोधी काले कानून के विरोध में आप पार्टी हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के आवास का करेगी घेराव।

October 20, 2020 09:26 PM
 
-बगैर वैकल्पिक व्यवस्था के झुग्गी झोंपड़ियों को तोड़ने और किसान विरोधी काले कानून के विरोध में आप पार्टी हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के आवास का करेगी घेराव।
-फरीदाबाद निगम व पयर्टन विभाग खोरी गांव के लोगों को उजाड़ने में लगा है।
-भाजपा सरकार को खोरी गांव में रहने वाले उत्तर प्रदेश, बिहार के प्रवासी मजदूरों से नफरत क्यों!
-हरियाणा सरकार किसान और प्रवासी मजदूर विरोधी क्यों!
-आम आदमी पार्टी केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के लिए बनें तीनों काले कानूनों का संसद से सड़क तक विरोध करती रहेगी;- श्री सुशील गुप्ता,सांसद राज्यसभा सांसद व आम आदमी पार्टी के हरियाणा सहप्रभारी                                                  
                     
फरीदाबाद, 20 अक्टूबर- अग्रजन पत्रिका ब्यूरो-- आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व हरियाणा के सहप्रभारी श्री सुशील गुप्ता ने फरीदाबाद स्थित खोरी गांव में वर्षो से रह रहे प्रवासी मजदूर निवासियों को उजाडे जाने और केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के लिए बनें तीनों काले कानूनों का कडा विरोध जताया है। उक्त दोनों ही संबंधों के विरोध में आम आदमी पार्टी ने रविवार 24 अक्टूबर,सुबह 11 बजेे हरियाणा सरकार के केबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का उनके फरीदाबाद सेक्टर 8 स्थित निवास का घेराव व प्रदर्शन करने का फैसला किया है। 
-मालूम हो कि इससे पूर्व मंे किसानों के लिए बनंे तीनों काले कानूनों के खिलाफ पार्टी के हरियाणा सहप्रभारी श्री सुशील गुप्ता 11 अक्टूबर 2020 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर के करनाल स्थित घर का भी घेराव कर चुके है। 
-जहां तक खोरी गांव वालों की बात है तो बीते 13 अक्टूबर को श्री सुशील गुप्ता गांव स्थित झुग्गीवासियों से उनके निवास पर मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुन चुके है। उन्होंने झुग्गीवासियों को आम आदमी पार्टी की ओर से हरसंभव मदद करने का आश्वासन भी था।
 
 
-हरियाणा सरकार को उत्तर प्रदेश, बिहार के प्रवासी मजदूरों से इतनी नफरत क्यों!  
श्री सुशील गुप्ता ने आज अरावली गोलफ क्लब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि एक तरफ तो केन्द्र में बैठी मोदी सरकार जहां झुग्गी वहां मकान देने की बात करती है। दूसरी तरफ उनकी ही हरियाणा सरकार झुग्गी बस्तियों को तोड रही है। खोरी गांव इसका जीता जागता उदाहण है। भाजपा की हरियाणा सरकार को उत्तर प्रदेश और बिहार से आकर यहां बसे प्रवासी मजदूरों से इतनी नफरत क्यों है!
-1970 से मकान बनाकर रह रहे है, प्रवासी मजदूर।
श्री सुशील गुप्ता ने बताया हरियाणा के तहसील बड़खलए जिला फरीदाबाद स्थित निर्जीव निष्काम पहाडी में करीबन 10 हजार से अधिक प्रवासी मजदूर परिवार रहते है। ये लोग वर्ष 1970 से खोरी गांव में झुग्गी व मकान बनाकर शांति से रह रहे है। मगर पिछले दिनों नगर निगम फरीदाबाद और पर्यटन विभाग ने अपनी भूमि पर अवैध बस्ती बताकर उस पर तोड़फोड़ दस्ते ने कार्रवाई करते हुए लगभग हजारो परिवारों को उजाड़ डाला। यहीं नहीं पुलिस और स्थानीय प्रशासन का विरोध करने वाले बच्चों बुढो और महिलाओं के साथ मारपीट की जाती है।
-कोर्ट में झुग्गीवासी पैसे न होने के कारण अच्छे वकीलों के अभाव से ठीक से नहीं रख सके अपना पक्ष।
उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट ने सरकार को झुग्गी तोडने से पहले निवासियों को आश्रय देने के लिए कहा था। मगर हरियाणा सरकार उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चली गई। जहां झुग्गीवासियों का पक्ष सही ढंग से नहीं रखा जा सका।  हरियाणा में मनोहर लाल की भाजपा सरकार झुग्गीवासियों को उजाड़ने का काम कर रही है। अगर सरकार ने अवैध अतिक्रमण के नाम पर झुग्गिवासियों को परेशान किया तो आम आदमी पार्टी उक्त लोगों को न्याय मिलने तक उनके साथ खडी मिलेगी। यहीं नहीं पार्टी गांव निवासियांे को कोर्ट में अपना पक्ष पुन; रखने के लिए कानूनी सुविधा भी उपलब्ध करवाने से पीछे नहीं हटेगी।
-सरकार अडानी व अंबानी के लिए लाई किसान कानून। एमएसपी भी नहीं दे रही किसानों को।
सांसद सुशील गुप्ता ने कहा केन्द्र व राज्य सरकार मंडी व्यवस्था को खत्म करके तथा 
 
खेती में ठेका प्रणाली लागू करके किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाना चाहती है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के जारी रहने का ब्यान झूठा व गुमराह करने वाला है। ठेका खेती में किसानों की जमीन को शामिल करने से निजी कम्पनियां,  कानून के अन्तर्गत किसानों को और महगंे दामों पर खाद बीज खरीदने पर मजबूर करेंगी। सरकार आत्मनिर्भर बनाने का नारा देकर किसानों के हितों को बडी कम्पनियों के हवाले कर रही है। खेती में ठेका प्रणाली लागू होने के बाद किसी भी विवाद में किसान कोर्ट में नहीं जा सकता है। किसान की फसल को आवश्यक वस्तु अधिनियम से बाहर होने पर कालाबाजारी बढेगी। इसलिए, इन कानूनों में ,एमएसपी देने की लिखित गारंटी दी जाए। 
--सरकार से कानून वापस लेने तक विरोध जारी रहेगा।
उन्होंने कहा ये तीनों ही बिल किसान, आढ़ती, मजदूर विरोधी हैं। दूसरी तरफ आढ़तियों ,व मजदूरों की रोजी रोटी छीनने वाला है। आम आदमी पार्टी इन काले कानूनों का जब तक विरोध करती रहेगी जब तक सरकार इनको वापिस नहीं ले लेती।
-हरियाणा मंें कानून का राज नहीं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है पूरी तरह जंगल राज फैला हुआ है। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में प्रतिदिन 4 बलात्कार और 3 हत्याओं के मामले सामने आ रहे हैं। बलात्कारों के मामलों में हरयाणा देश के सातवें स्थान पर है। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2019  में हरियाणा में कुल 1लाख 66 हजार 336  अपराध दर्ज हुए जिनमें से 1 लाख 11 हजार 323  मामले (इंडियन पीनल कोड) आईपीसी के थे। राज्य में युवा पीढ़ी के विभिन्न प्रकार के नशों की गिरफ्त में आने के कारण राज्य में अपराध बढ़ रहे हैं। सुसाशन का राज देने का दम भरने वाली सरकार आखिर कहाँ है ? प्रदेश में लोगों की जान व् माल लूटी जा रही है और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप्प है अफसरसाही हावी है।  जिसकी वजह से कहीं मंत्री अधिकारियों के खिलाफ सोशल मिडिया के माध्यम से जहर उगल रहे हैं। पूरे प्रदेश में चोरी डकैती हत्या बलात्कार जैसे आपराधिक मामले चरम पर पहुँच चुके हैं जोकि हरियाणा में पूरे देश के आंकड़ों के अनुसार तीसरी सबसे बड़ी आपराधिक दर है। 
 
 
-भाजपा जेजेपी के गठबंधन से जनता परेशान। बरोदा उपचुनाव में जनता जवाब देगीं
हरियाणा सहप्रभारी ने कहा कि आज हरियाणा की जनता भाजपा व जेजेपी के गठबंधन से परेशान हो चुकी है।  उन्हें उम्मीद थी कि देवीलाल के पोते दुष्यंत चैटाला किसानों के खिलाफ आए काले कानून की खिलाफत करेंगे। मगर वह भी सत्ता के मोह में ऐसे फंसे कि किसानों पर होते लाठीचार्च को देखते है। बरोदा उपचुनाव मंे जनता उनके उम्मीदवार की जमानत जबत कर जवाब देगी। 
 उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सत्ता परिवर्तन में विश्वास रखती है, दिल्ली इसकी जीती जगती मिशाल है। आम आदमी की सरकार ने राजधानी में बिजली पानी शिक्षा और स्वास्थ को बदलकर दिखाया है। आज दिल्ली के मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्टृीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल के नेतत्व वाली दिल्ली सरकार की हर नागरिक तारीफ कर रहा है। हरियाणा में अगर उनकी पार्टी बहुमत से आती है तो वह वहां दिल्ली माॅडल लागू करेगी।
-सरकार से किसान विरोधी कानून वापस लेने तक विरोध जारी रहेगा।
उन्होंने कहा ये तीनों ही बिल किसान, आढ़ती, मजदूर विरोधी हैं। दूसरी तरफ आढ़तियों ,व मजदूरों की रोजी रोटी छीनने वाला है। आम आदमी पार्टी इन काले कानूनों का जब तक विरोध करती रहेगी जब तक सरकार इनको वापिस नहीं ले लेती।
प्रेस सचिव
विजय कुमार
9971277703,9312188144
 
 
 
 
 
ReplyForward
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पंचकूला में सात सरोकार, उनका हो गया बंटाधार -ओ पी सिहाग विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें मिलकर कड़ा परिश्रम करना होगा, जिसके लिए हमारे पास 24 वर्ष हैं - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
*अब खेल मात्र खेल नहीं रह गया है, बल्कि सुनहरे भविष्य और उज्ज्वल कैरियर की गारंटी बन गया है- श्रीमती कमलेश ढंाडा* *
*9 वर्षो में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में हुए 5 हजार करोड से अधिक के विकास कार्य-गुप्ता*
महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट पंचकुला को गणतंत्र दिवस पर किया सम्मानित
-गणतंत्र दिवस के साथ देशभक्तों के त्याग और बलिदान की जुड़ी हुई है एक लंबी गौरवगाथा-गुप्ता
भगवान गणेश जी से की प्रार्थना वह भी नहीं आई काम सेक्टर 9 की रेहड़ी मार्केट जलकर राख
हरियाणा ब्रेकिंग* *आज से फरीदाबाद में हरियाणा बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू*
हरियाणा विधानसभा बनाए जाने के मुद्दे पर मान सरकार के मंत्री को दिया जवाब हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने
समापन अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत*