Saturday, April 20, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

भाजपा की ट्रैक्टर रैली आज (शुक्रवार)* *भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ उतरेंगे मैदान में* *किसानों से रूबरू होंगे प्रदेशाध्यक्ष धनखड़*

October 08, 2020 09:08 PM
*संशोधित समाचार* 
*भाजपा की ट्रैक्टर रैली आज (शुक्रवार)*
 
*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ उतरेंगे मैदान में*
 
*किसानों से रूबरू होंगे प्रदेशाध्यक्ष धनखड़*
 
गोहाना।--  अग्रजन पत्रिका ब्यूरो--   गोहाना की नई सब्जी मंडी में बरोदा व आसपास के हलकों से किसान अपने परंपरागत ट्रैक्टरों को लेकर गोहाना की नई सब्जी मंडी  में पहुंचेंगे और कृषि अध्यादेशों के कानून बनाने के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद करेंगे। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ किसानों से बातचीत कर अध्यादेशों पर अपना पक्ष रखेंगे। गौरतलब है कि भाजपा ने कांग्रेस की ट्रैक्टर यात्रा के समानांतर अपनी ताकत किसान वर्ग में दिखाने के लिए इस ट्रैक्टर यात्रा का आयोजन किया है। पार्टी ने इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की है और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वयं मैदान में उतरेंगे।
भाजपा के गोहाना मंडल के अध्यक्ष अरुण बडौक ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने खेती बचाओ यात्रा के नाम पर किसानों को गुमराह किया है। राहुल गांधी ऐसे ट्रैक्टर पर यात्रा निकाल रहे हैं जो एक किसान के लिए सपना होता है। राहुल गांधी को कृषि का "क" भी नहीं पता और वह किसानों के हित में कृषि यात्रा निकाल रहे हैं। जो कुर्सी उन्होंने अपने ट्रैक्टर पर लगाई थी वैसी कुर्सी ट्रैक्टर पर किसानों को नसीब ही नहीं होती। अरुण बडौक ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ से मिलने के लिए 9 अक्टूबर को बरोदा और आसपास के हलकों से किसान अपने परंपरागत ट्रैक्टरों पर नई अनाज मंडी गोहाना पहुंचेंगे और ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में केंद्र सरकार का अध्यादेशों के लिए धन्यवाद करेंगे।
तीनों अध्यादेशों से प्रदेश का किसान और अधिक खुशहाल व उन्नत होगा। किसान अपनी मर्जी से अपनी फसल बेच सकेगा। किसान पर किसी प्रकार की कोई पाबंदी नहीं होगी।अध्यादेशों में किसानों को अपनी फसल बिक्री के लिए छूट दी गई है और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) खत्म नहीं होगा व अनुबंध खेती में ई- रजिस्ट्री में सारा लेखा-जोखा होगा। इसके अलावा किसानों को नवीनतम खेती की जानकारी मिल सकेगी। देश के किसानों के लिए उत्पाद बेचने को अन्य विकल्पों का प्रावधान किया है, जो वास्तव में किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम करेगा। पूंजीपति किसान का शोषण करता था,इन विधेयकों से किसानों को उस शोषण से मुक्ति मिलेगी। विधेयक लागू होने के बाद किसान की किस्मत बदलने वाली है।
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पंचकूला में सात सरोकार, उनका हो गया बंटाधार -ओ पी सिहाग विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें मिलकर कड़ा परिश्रम करना होगा, जिसके लिए हमारे पास 24 वर्ष हैं - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
*अब खेल मात्र खेल नहीं रह गया है, बल्कि सुनहरे भविष्य और उज्ज्वल कैरियर की गारंटी बन गया है- श्रीमती कमलेश ढंाडा* *
*9 वर्षो में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में हुए 5 हजार करोड से अधिक के विकास कार्य-गुप्ता*
महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट पंचकुला को गणतंत्र दिवस पर किया सम्मानित
-गणतंत्र दिवस के साथ देशभक्तों के त्याग और बलिदान की जुड़ी हुई है एक लंबी गौरवगाथा-गुप्ता
भगवान गणेश जी से की प्रार्थना वह भी नहीं आई काम सेक्टर 9 की रेहड़ी मार्केट जलकर राख
हरियाणा ब्रेकिंग* *आज से फरीदाबाद में हरियाणा बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू*
हरियाणा विधानसभा बनाए जाने के मुद्दे पर मान सरकार के मंत्री को दिया जवाब हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने
समापन अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत*