Thursday, March 28, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

टीम भावना से मिलते हैं अच्छे परिणाम: प्रभात रंजन देव सेवानिवृत्त विदाई परेड की ली सलामी

September 30, 2020 10:19 PM
टीम भावना से मिलते हैं अच्छे परिणाम: प्रभात रंजन देव
 
सेवानिवृत्त विदाई परेड की ली सलामी
 
चंडीगढ़ -30 सितम्बर  -  अग्रजन पत्रिका ब्यूरो-- प्रेरणा और अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए टीम भावना होना जरूरी है, यह उद्गार गृह आरक्षी एवं नागरिक सुरक्षा हरियाणा के महाआदेशक प्रभात रंजन देव ने मधुबन में व्यक्त किए। वे उनकी सेवानिवृित्त पर आयोजित विदाई सम्मान परेड को संबोधित कर रहे थे। उन्होने हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के दीक्षांत परेड स्थल में आयोजित परेड की सलामी भी ली। सम्मान परेड समारोह में पुलिस महानिदेशक (अपराध) मोहम्मद अकील ने स्वागत किया और अकादमी के निदेशक योगिन्द्र सिंह नेहरा ने आभार व्यक्त किया।  परेड कमांडर प्रोबेशनर डीएसपी प्रियांशु रहे।
 
1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी प्रभात रंजन देव ने अपने संबोधन में कहा कि हमें टीम भावना के साथ कार्य करना चाहिए। इससे साथियों को प्रेरणा मिलती है। अच्छा टीम लीडर वह है जो कामयाबी का श्रेय अपनी टीम को देता है और संकट की घड़ी में टीम के साथ खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा संवाद करते रहना चाहिए। यह संवाद अधिकारी और कर्मचारियों के बीच, पुलिस और नागरिकों के बीच होना चाहिए। संवाद से 90 प्रतिशत समस्याएं हल जो जाएगी। विश्व में बड़ी से बड़ी समस्या, युद्ध आखिर में संवाद करने से ही हल हुए हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में अपनी सोच एवं लक्ष्य को बडा रखें और मेहनत करें।  प्रत्येक व्यक्ति जहां भी है उसे वहां कुछ और बेहतर करने के लिए योगदान देना चाहिए। इससे न केवल संतुष्टि की प्राप्ति होगी बल्कि विकास में भागीदारी हो सकेगी। 
 
उन्होंने कविता के माध्यम से पुलिस सेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि इस नौकरी कारण ही उन्हें समाज और देश की सेवा करने का अनुपम अवसर प्राप्त हुआ है। जीवन निर्वाह के साथ-साथ प्रतिष्ठा और दुनिया के अनगिनत रंगों को देखने का मौका मिला है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि सदैव अपने कत्र्तव्य के प्रति वफादार रहें। अपने साथियों और लोगों से संवदेनशील और सभ्य व्यवहार करें। जीवन में सम्मान, सफलता संतोष मिलेगा। उन्होंने विदाई सम्मान परेड आयोजन के लिए हरियाणा पुलिस का आभार व्यक्त किया। उन्हें इस अवसर पर एक स्मृतिचिन्ह भी भेंट किया गया।
 
 राज्य अपराध शाखा के पुलिस महानिदेशक मोहम्मद अकील ने मुख्य अतिथि प्रभात रंजन देव का स्वागत किया और उनके जीवन से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि प्रभात रंजन देव ने अपने सेवाकाल में हरियाणा पुलिस एवं केन्द्र में अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है और उन्होंने बहुत सारी किताबों में पुलिस के हित की बातों को समझकर लागू किया है। उन्होंने कहा कि एक सक्षम अधिकारी हरियाणा पुलिस से 35 साल के सफल सेवाकाल के बाद सेवानिवृत्त रहा है। हरियाणा पुलिस उनके सराहनीय योगदान को सदैव याद रखेगी और आने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मी उनकी कार्यशैली से मार्गदर्शन प्राप्त करते रहेंगे।
 
अकादमी निदेशक योगिन्द्र सिंह नेहरा ने मुख्य अतिथि प्रभात रंजन देव, उनकी पत्नी सोमा सिंह देव, पुलिस महानिदेशक (अपराध) मोहम्मद अकील, ‘श्रीमती मोहम्मद अकील’ उपस्थित अन्य अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयोजन का अवसर प्रदान करने के लिए पुलिस महानिदेशक हरियाणा मनोज यादव व कार्यक्रम में सहयोग के लिए हरियाणा सशस्त्र पुलिस के महानिरीक्षक हरदीप सिंह दून का भी आभार व्यक्त किया। सम्मान परेड समारोह के बाद परंपरा अनुसार पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने सुसज्ज्ति जिप्सी में सवार मुख्य अतिथि प्रभात रंजन देव पर पुष्पवर्षा करते हुए जिप्सी को रस्से से खींचकर उन्हें पेशेवर जीवन से सामाजिक जीवन के लिए प्रस्थान कराया।
 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि की पत्नी सोमा सिंह देव, ‘श्रीमती मोहम्मद अकील’, हरियाणा सशस्त्र पुलिस के महानिरीक्षक हरदीप ङ्क्षसह दून, अकादमी के उप महानिरीक्षक डॉ अरूण सिंह, एचएपी की चतुर्थ वाहिनी के आदेशक किरतपाल सिंह, यातायात एवं राजमार्ग  के एसपी ओमवीर सिंह, एचएपी की द्वितीय वाहिनी के आदेशक अशोक कुमार, करनाल के एसपी गंगा राम पुनिया, एचएपी की पंचम वाहिनी के आदेशक कृष्ण कुमार, हरियाणा पुलिस आवास निगम के अधीक्षण अभियंता केएन भट्ट, कार्यकारी अभियंता संजीव वर्मा, मधुबन परिसर के अन्य राजपत्रित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया