Friday, April 19, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

संसदीय इतिहास में जिस अनूठी परम्परा की शुरुआत करने का प्रयास किया गया है, वह लोकतंत्रान्त्रिक मूल्यों के लिए भविष्य में घातक सिद्ध होगा।---विधायक श्री कुलदीप बिश्नोई -

September 22, 2020 09:41 PM
पचकुलां 22 सितंबर- अग्रजन पत्रिका ब्यूरो-- अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और आदमपुर के विधायक श्री कुलदीप बिश्नोई ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा कृषि सुधार से सम्बन्धित दो अध्यादेशों को  कानूनी अमली जामा पहनाने के लिए  ,राज्य सभा में जिस अलोकतांत्रिक तरीके से विपक्ष की आवाज को दबाकर, ध्वनिमत से इन अध्यादेशों को पास करवाया गया है, इससे लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंची है और संसदीय इतिहास में जिस   अनूठी परम्परा की शुरुआत करने का प्रयास किया गया है, वह लोकतंत्रान्त्रिक  मूल्यों के लिए भविष्य में घातक सिद्ध होगा।
                 श्री बिश्नोई ने कहा कि मैं भी संसद का सदस्य रहा हूं और संसदीय परम्पराओं के अनुसार अगर विपक्षी पार्टियों के सदस्य किसी अंहम बिल पर मत विभाजन की मांग करते हैं तो उनकी भावनाओं का सम्मान करना और उन्हें संरक्षण प्रदान करना सभापति का प्रमुख दायित्व है। उन्होंने  प्रश्न  किया कि अगर  इसी तरह ध्वनिमत से ही बिना बहस के ही लोक सभा और राज्य सभा में बिल पास होने लग जायेंगे तो देश में लोकतंत्र की अहमियत ही क्या  बचेगी। ऐसे
 आचरण से तो लोकतंत्र से ही लोगों का विश्वास उठ जाएगा और फिर अगर मनमाने ढंग से सरकार चलानी है तो फिर विपक्षी पार्टियों की क्या जरूरत है।                                     ‌    उन्होंने कहा कि देश का किसान इन काले कानूनो के खिलाफ सड़कों पर है, उसकी आवाज को नहीं सुना जाना चाहिए था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर सरकार इन कृषि सुधार बिलों को किसानों की तकदीर बदलने वाला मान रही है, तो सतापक्ष  इनको पास करवाने की इतनी जल्द बाजी कर्मों दिखला रहा है। उन्होंने कहा कि देश का किसान अपने भविष्य के प्रति आशंकित है और वह  सड़कों पर उतर कर  सरकार से अपनी आजीविका को पूंजीपतियों के चंगुल से मुक्त करवाने की गुहार लगा रहा है। क्या  सरकार किसानों के  इतनी असंवेदनशील हो गई है कि केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को अपने संसदीय क्षेत्र में इन कृषि विधेयकों के खिलाफ मुखर विरोधी आवाज  सुनाई नहीं दे रही है।                                ‌           श्री बिश्नोई ने कहा कि देश का किसान यह जानने को उत्सुक हैं कि न्यूनतम समर्थन मूल्य कौन तय करेगा , देश के कारपोरेट घराने या सरकार, किसानों की बेबसी और लाचारी का फायदा , साहुकार उठाएगें और उनके बूरे दिनों की शुरुआत प्रतीक्षा कर रही है। भाजपा ने जिस प्रकार से अपने स्वार्थ के लिए देश के किसानों को स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने और फसलों के दाम दोगुना करने के नाम पर  गुमराह किया, वह कड़वी सच्चाई अब देश के किसानों के सामने आ चुकी है। 
        ‌   उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य के नाम पर भी देश के किसानों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के 18 सितंबर को दिए गए , एक साक्षात्कार में कहा था कि -एम एस पी , इस लिए अनिवार्य नहीं हो सकता है, क्योंकि यह व्यापारी और किसान के बीच  में करार है। किसान और प्रोसेसर मिल कर फसल की कीमत तय करेंगे। उन्होंने पूछा एम एस पी के बारे में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी गुमराह कर रहे हैं या केन्द्रीय कृषि मंत्री , यह भ्रम की स्थिति देश को स्पष्ट की जानी चाहिए।                    ‌     ‌           श्री बिश्नोई ने मांग की है कि सरकार पर अंकुश लगाने के लिए ध्वनिमत से वोटिंग के खिलाफ भी एक बिल पास किया जाए ताकि सत्ताधारी दल इसका दुरुपयोग करके  लोकतांत्रिक व्यवस्था को बर्बाद ना कर दे।  इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि जो भी प्रोसेसर  न्यूनतम समर्थन मूल्य ‌से कम दामों पर खरीद करता है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान  किया जाए और किसानों का न्यायालय में जाने का अधिकार बहाल किया जाए अन्यथा  किसानों के साथ यह होने वाला है कि, पहले फसल आने पर फसल बिकती थी  और अब  इस  कानून के आने के  पश्चात  खेत में बोने से पहले ही फसल बिक जायेगी और यही से किसान की बर्बादी की दास्तान लिखनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी की सरकार आने पर इन सभी काले कानूनों को वापिस ले कर किसानों की आजादी बहाल की जाएगी।                            ‌*******************
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया