Friday, April 26, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

पल्स पोलियो अभियान 2020-21 के पहले दौर की शुरुआत की है, जिसमें 13 जिलों के कंटेनमेंट क्षेत्रों को शामिल किया गया है। राज्य में इस अभियान के दौरान लगभग 6.3 लाख बच्चों को पल्स पोलियो की दवाई पिलाई जायेगी।

September 21, 2020 09:14 PM

चंडीगढ़, 21 सितंबर - अग्रजन पत्रिका ब्यूरो--हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग ने उच्च-जोखिम वाले क्षेत्रों में उप- राष्ट्रीय टीकाकरण  (एसएनआईडी) पल्स पोलियो अभियान  2020-21 के पहले दौर की शुरुआत की हैजिसमें 13 जिलों के कंटेनमेंट क्षेत्रों को शामिल किया गया है। राज्य में इस अभियान के दौरान लगभग 6.3 लाख बच्चों को पल्स पोलियो की दवाई पिलाई जायेगी।

        इस संबंध में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता  ने बताया कि  प्रदेश की पोलियो मुक्त स्थिति बनाए रखने के लिए पहले दिन 13 जिलों नामतः अंबालाफरीदाबादगुरुग्रामज्जरकरनालकुरुक्षेत्रमेवापलवलपंचकुलापानीपतरोहतकसोनीपत और यमुनानगर में बूथ गतिविधियां की गई। कोविड-19 महामारी के कारण वर्तमान परिस्थितियों में सभी स्वास्थ्य अधिकारियों और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं द्वारा व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किटमास्कसैनिटाइजऱदस्ताने इत्यादि का उपयोग करके पूरी सावधानी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन किया जा रहा है। विभाग की टीमें  हाथों की स्वच्छता और सामाजिक दूर के नियमों का पालन  भी कर रही हैं।

 उन्होंने बताया कि अधिकांश जिलों में विधायकों ,उपायुक्तों ,नगर पार्षदोंसिविल सर्जन या अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा पल्स पोलियो बूथों का उद्घाटन किया गया । पलवल के विधायकश्री दीपक मंगला ने पलवल और गुरुग्राम के विधायक श्री सुधीर सिंगला ने गुडग़ांव में पल्स पोलियो अभियान 2020-21 के पहले दौर का उद्घाटन किया। एनएचएम के प्रशासनिक निदेशकडॉ बीके राजौरा ने जिला सोनीपत में अभियान का उद्घाटन किया।

यह अभियान के तहत दवाई से वचिंत रह गये बच्चों को हाउस-टू-हाउस जाकर पोलियो ड्रॉप पिलाई जायेगी। इस अभियान के पहले दिन 5 वर्ष से कम आयु के लगभग 3.74 लाख (59 प्रतिशत) बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। इस अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए  लगभग 4,000 स्वास्थ्य टीमों को लगाया गया हैजिनमें स्वास्थ्य कार्यकर्तास्वयंसेवक,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,आशा आदि शामिल हैं। सभी जिलों में लगभग 500 क्षेत्र पर्यवेक्षक तथा एनपीएस पी-डब्लयूएचओ के अलावा प्रत्येक जिले में 5-6 जिला पर्यवेक्षकों द्वारा भी स्वतंत्र मॉनिटरिंग की जा रही है। इस दौरान प्रिंट मीडिया और अन्य आईईसी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया है।

उन्होंने बताया कि बूथ गतिविधि के दौरान छूटे हुए बच्चों को 21 से 22 सितंबर, 2020 को घर-घर जा कर पोलियो की दवाई  पिलाई जायेगी जिनमें  मलिन बस्तियोंअलग-अलग झोपडिय़ोंईंट भट्ठों,  तथा पलायन करने वाले उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों के बच्चे शामिल होंगे।

यहां यह बताना महत्वपूर्ण है कि पल्स पोलियो अभियान में सभी विभागों के सहयोग एवं लगातार कड़ी मेहनत के कारण  2012 से भारत और हरियाणा पोलियो मुक्त हैं। एनआईडी व एसएनआईडी के हर  दौर के साथ यह सुनिश्चित किया जाता है कि भारत का पोलियो मुक्त दर्जा कायम रहे। इसके लिए आम जनता से भी सक्रिय भागीदारी की अपील की जाती है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020-21 का दूसरा उप राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 1 नवंबर 2020 को आयोजित किया जाना है।

 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया