Thursday, April 25, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

अगर मुख्यमंत्री किसान पुत्र होते तो किसानों पर लाठीचार्ज नहीं होता : अभय सिंह चौटाला जजपा ने चौ0 देवी लाल की नीतियों को भाजपा के पास रखा गिरवी लोकसभा से कांग्रेस नेे वॉक आऊट कर दिया भाजपा का साथ

September 20, 2020 09:28 PM
इंडियन नेशनल लोकदल
प्रेस विज्ञप्ति
 
 अगर मुख्यमंत्री किसान पुत्र होते तो किसानों पर लाठीचार्ज नहीं होता : अभय सिंह चौटाला
 
जजपा ने चौ0 देवी लाल की नीतियों को भाजपा के पास रखा गिरवी 
 
 लोकसभा से कांग्रेस नेे वॉक आऊट कर दिया भाजपा का साथ
 
चंडीगढ़, 20 सितम्बर:- अग्रजन पत्रिका ब्यूरो-- इनेलो के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय चौटाला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने लॉकडाऊन के दौरान तीन कृषि अध्यादेश तैयार किए। ये ऐसे बिल थे जिस से हर पार्टी के  लोग जुड़े हुए हैं, चाहे वो भाजपा हो या अन्य विपक्षी दल, जो खेती से जुड़े हैं और गांव की पृष्ठभूमि से आते हैं और देश की 70 फीसदी अबादी खेती पर निर्भर करती है। केंद्र सरकार को इन अध्यादेशों को लेकर कैसे किसान का भला हो, कैसे उसका फायदा हो इसके लिए अन्य दलों के साथ बैठ कर विचार करना चाहिए था। उन्होने कहा कि कोरोना से तो पता नहीं कब और कौन मरेगा लेकिन इस बिल से तो खेती करने वाले किसानों के डैथ वारंट पर दस्तखत कर दिए हैं। किसान अन्नदाता है जहां वो भूखे रह कर लोगों का पेट भरता है वहीं उसके घर में पैदा हुआ बच्चा देश की रक्षा भी करता है। हमें वहां भी मरवाया जाता है और यहां भी मारने की कौशिश की जा रही है।
प्रदेश का मुख्यमंत्री कहता है कि मैं भी किसान का बेटा हूँ और अगर ये अध्यादेश किसानों के खिलाफ होते तो मैं पहला व्यक्ति होता जो इसका विरोध करता इस पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अगर वो किसान पुत्र होते तो किसानों पर लाठीचार्ज नहीं होता। मुख्यमंत्री किसानियत की बात करते हैं लेकिन वो भूल गए उस हैवानियत को जो 10 सितंबर को किसानों पर लाठियां बरसा कर की थी। किसान तो एकत्रित हो कर अपनी बात प्रदेश के मुख्यमंत्री के कानों तक पहुंचाने आए थे कि आप हमारे साथ गलत कर रहे हो और आप की जिम्मेदारी बनती है कि केंद्र से आए ऐसे किसी अध्यादेश को लागू नहीं करेंगे।
जजपा द्वारा इस अध्यादेश को समर्थन पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जजपा के दो मंत्री हैं जो इस अध्यादेश का समर्थन कर रहे हैं लेकिन आठ और विधायक हैं जो अपना समर्थन वापिस लेेंगे। उन्होने कहा कि इनमे चौ0 देवी लाल का एक भी गुण नहीं है, वो तो चौ0 देवी लाल के नाम पर कलंक हैं, जिन्होने उनकी नीतियों को भाजपा के पास गिरवी रख दिया है। उन्होने कहा कि आम लोगों से आप पूछ के देखो तो वो बताएंगे कि ये कितने बड़े चोर और डकैत हैं जिन्होने भाजपा के साथ मिलकर प्रदेश को लूटने का काम किया है।
कांग्रेस द्वारा इन अध्यादेशों के विरोध करने पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस आज इस पर राजनीति कर रही है। जब मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे तब यही बिल ये ले कर आए थे लेकिन पारित नहीं करा पाए थे क्योंकि विपक्ष के साथ-साथ तत्कालिन विपक्ष की भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने भी भारी विरोध किया था। उन्होने कहा कि कांग्रेस और भाजपा मिले हुए हैं, कांग्रेस ने लोक सभा से वॉक आऊट क्यों किया, इसका मतलब एक ही था कहीं इस बिल के खिलाफ बड़ी वोटिंग ना हो जाए और भाजपा सरकार घिर ना जाए इसलिए हाऊस से बाहर चले गए।
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया