Wednesday, April 24, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

किसान अन्नदाता है, जो पूरे देश के लोगों का पेट भरता है : अभय सिंह चौटाला किसान संगठनों द्वारा कृषि अध्यादेश के विरोध में हरियाणा बंद का समर्थन करते हुए किया दौरा रद्द

September 19, 2020 09:22 PM
 किसान अन्नदाता है, जो पूरे देश के लोगों का पेट भरता है : अभय सिंह चौटाला
 
किसान संगठनों द्वारा कृषि अध्यादेश के विरोध में हरियाणा बंद का समर्थन करते हुए किया दौरा रद्द
 
चंडीगढ़, 19 सितम्बर:--- अग्रजन पत्रिका ब्यूरो--नेलो नेता एवं विधायक अभय चौटाला ने अपने तीसरे चरण के बरोदा हलके के दौरे में से रविवार का दौरा रद्द कर दिया है। अभय चौटाला ने 20 सितंबर को किसान संगठनों द्वारा किसानों पर किए गए लाठीचार्ज एवं झूठे मुकदमों और कृषि अध्यादेश के विरोध में हरियाणा बंद का समर्थन करते हुए यह दौरा रद्द किया है। अब यह दौरा 22 सितंबर को रखा गया है। किसान अन्नदाता है, जो पूरे देश के लोगों का पेट भरता है और भाजपा सरकार उन्ही के गले काटने पर तुली है। इनेलो पार्टी द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदेश के हर जिले में पार्टी पदाधिकारियों की जिम्मेवारी लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा सरकार किसानों पर लगे झूठे मुकदमे वापिस नहीं लेती और इन तीनों अध्यादेशों पर रोक नहीं लगाती तब तक किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ये लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इनेलो 24 सितंबर से पहले चरण में चौदह जिलों में धरना प्रदर्शन करेगी और उपायुक्त को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगी।
उन्होनें कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार प्रदेश को बर्बाद करने पर तुली है। प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। इससे बड़ी विडंबना क्या होगी के किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बारे में सरकार के मंत्री एकमत नहीं हैं। एक मंत्री लाठी चार्ज की घटना की जांच की मांग कर रहा है जबकि इसी सरकार के  गृह मंत्री ने दोबारा से दोहराया है कि लाठीचार्ज हुआ ही नहीं, जांच किस बात की।
इनेलो नेता ने कहा कि देश में आज अगर कोई असली किसानों का नेता है तो वो सरदार प्रकाश सिंह बादल हैं। भाजपा का सरकार में सहयोगी होते हुए भी उनके पुत्र सुखबीर बादल नें लोकसभा में इन अध्यादेशों का जम कर विरोध किया और पुत्रवधू नें केबिनेट मंत्री से इस्तीफा दे दिया।
 
 
 
Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया