Saturday, April 20, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

पंजाब में कांग्रेस में मचा घमासान थम नहीं रहा

August 08, 2020 10:04 PM
चंडीगढ़-- अग्रजन पत्रिका सत्यनारायण गुप्ता- 
पंजाब में कांग्रेस में मचा घमासान थम नहीं रहा। पार्टी के राज्यसभा सदस्य व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस जवानों को वापस ले लिया गया है। सरकार का तर्क है कि बाजवा को अब केंद्रीय सुरक्षा मिली हुई है। बता दें, बाजवा के पास राज्य सरकार के 14 सुरक्षाकर्मी थे। इनमें 8 सुरक्षा कर्मचारी सरकार ने कोविड की लड़ाई के लिए पहले ही वापस ले लिए थे। अब बचे 6 सुरक्षाकर्मियों को भी वापस ले लिया गया है। बता दें, बाजवा इन दिनों मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे थे। 
 
सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक सुरक्षा संबंधी जांच के बाद पता चला कि बाजवा को किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। उनके पास केंद्रीय सुरक्षा मौजूद है। बाजवा को प्रदान की गई राज्य पुलिस सुरक्षा बेमानी हो गई थी, क्योंकि उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से सीधे निजी सुरक्षा प्राप्त की थी। 
बाजवा को 19 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जेड श्रेणी सुरक्षा कवर दिया गया था। उनकी व घर की सुरक्षा और एस्कॉर्ट के लिए 25 सीआइएसएफ कर्मियों के अलावा 2 एस्कॉर्ट ड्राइवर हैं। 23 मार्च तक उनके साथ 14 पंजाब पुलिस कर्मचारी भी तैनात थे, लेकिन कुछ को पहले ही वापस ले लिया गया था। अब बाकी कर्मियों को भी वापस ले लिया गया है। 
 
बता दें, बाजवा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर लगातार हमलावर रहे हैं। गत दिवस उन्होंने पंजाब में जहरीली शराब के मामले में कैप्टन दोषी ठहराया था। बाजवा ने कहा था कि राज्य में जहरीली शराब से मौत हुई हैैं। इसके लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह सीधे-सीधे जिम्मेदार हैं। शराब माफिया के खिलाफ उन्होंने व शमशेर सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं ने कई बार लिखित शिकायतें भी दी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकलकर सामने नहीं आया।
 
बाजवा जाखड़ पर भी हमलावर रहे। कहा कि कांग्रेस की राजनीति में जाखड़ शकुनी का रोल निभा रहे हैं। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पार्टी प्रधान को यह समझना चाहिए कि मुख्यमंत्री की हठधर्मिता के कारण ही जहरीली शराब ने इतनी जानें ले लीं। इसी कारण उन्हें यह मुद्दा राज्यपाल के पास उठाना पड़ा। पहले लगता था कि कैप्टन ही पंजाब और पंजाब कांग्रेस को खत्म करने पर तुले हैं, परंतु अब साफ हुआ है कि जाखड़ भी मुख्यममंत्री की परछाई बने हुए हैं।
Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया