सभी लोगो को एक एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए--समाजसेविका सीमा सैणी
विवाह, वर्षगांठ और जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण अवश्य करने की अपील
रायपुररानी।-- अग्रजन पत्रिका नन्द सिंगला----"म्हारा हरियाणा हरा भरा हरियाणा" अभियान के तहत रायपुररानी में भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रतिभा शर्मा,समाजसेविका सीमा सैणी व रीना ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओ के साथ विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। उन्होंने कहा की सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और जब तक वे पेड़ बनते है तब तक उनकी देखभाल करनी चाहिए। वृक्षों से हमे स्वच्छ वायु मिलती है व् पर्यावरण प्रदूषित नहीं होता। सभी लोगो को एक एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। साथ ही विवाह, वर्षगांठ और जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा की खेतो में ,घर में जहा पर भी खली जगह हो वह पौधा अवश्य लगाए व् पौधरोपण के साथ साथ इनका सरंक्षण भी बहुत जरूरी है। अपने बच्चो में भी पौधरोपण करने और उनके सरंक्षण की आदत डाले। इस अभियान के दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ से अनुरोध किया की वे अधिक से अधिक पेड़ लगाए।