Friday, April 19, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

हुड्डा के गढ़ में मनोहरलाल का पासा, उपचुनाव से पूर्व बरोदा को दो महिला कॉलेज

August 02, 2020 09:42 PM
गोहाना। बरोदा विधानसभा क्षेत्र में जीत की हैट्रिक लगा चुकी कांग्रेस को पटखनी देने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा पासा फेंका है। पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ को भेदने की तैयारी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बरोदा हलके में दो महिला कॉलेजों की घोषणा कर दी है। सोमवार को रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश में जिन दस महिला कॉलेजों का शुभारंभ करेंगे,उनमें भैंसवाल कलां और दूसरा बरोदा भी शामिल हैं।
 
सीएम रक्षाबंधन पर दस महिला 
कॉलेजों की करेंगे शुरुआत
माना जा रहा है कि इस कदम से मनोहरलाल उपचुनाव में कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को पंचकूला से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये सभी दस कॉलेजों की शुरुआत करेंगे। नए कॉलेजों के प्रिंसिपल का अतिरिक्त कार्यभार साथ लगते शहरों के कॉलेजों के प्राचार्यों को दिया गया है। बरोदा हलके में बेटियों के लिए कॉलेज की मांग वर्षों से चली आ रही थी। उपचुनाव को देखते हुए सरकार ने रक्षाबंधन के बहाने लोगों की इस बड़ी मांग को पूरा कर दिया।
 
सोनीपत जहां खुलेंगे दो महिला कॉलेज,
पहला भैंसवाल कलां और दूसरा बरोदा में
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला के निर्वाचन क्षेत्र उचाना कलां के सबसे बड़े गांव छातर में भी महिला कॉलेज खुलेगा। माना जा रहा है कि इस कॉलेज को खुलवाने में दुष्यंत की अहम भूमिका रही है। इसी तरह से हिसार के अग्रोहा,सिरसा के गोरीवाला, भिवानी के ईस्सरवाल, पंचकूला के मोरनी, यमुनानगर के प्रताप नगर, कैथल के लदाना चाकू व नूंह के फिरोजपुर-झिरका में महिला कॉलेज का आगाज होगा। वहीं,उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक अजीत बालाजी जोशी ने कहा कि महिला कॉलेजों के उद्घाटन की सभी तैयारियां विभाग ने पूरी कर ली हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान शारीरिक दूरी का ध्यान रखा जाएगा। नए कॉलेजों में आगामी शैक्षणिक सत्र से ही कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। इसके लिए भी तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं।
 
 
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पंचकूला में सात सरोकार, उनका हो गया बंटाधार -ओ पी सिहाग विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें मिलकर कड़ा परिश्रम करना होगा, जिसके लिए हमारे पास 24 वर्ष हैं - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
*अब खेल मात्र खेल नहीं रह गया है, बल्कि सुनहरे भविष्य और उज्ज्वल कैरियर की गारंटी बन गया है- श्रीमती कमलेश ढंाडा* *
*9 वर्षो में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में हुए 5 हजार करोड से अधिक के विकास कार्य-गुप्ता*
महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट पंचकुला को गणतंत्र दिवस पर किया सम्मानित
-गणतंत्र दिवस के साथ देशभक्तों के त्याग और बलिदान की जुड़ी हुई है एक लंबी गौरवगाथा-गुप्ता
भगवान गणेश जी से की प्रार्थना वह भी नहीं आई काम सेक्टर 9 की रेहड़ी मार्केट जलकर राख
हरियाणा ब्रेकिंग* *आज से फरीदाबाद में हरियाणा बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू*
हरियाणा विधानसभा बनाए जाने के मुद्दे पर मान सरकार के मंत्री को दिया जवाब हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने
समापन अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत*