चंडीगढ़ 13 जुलाई-- अग्रजन पत्रिका--भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश महासचिव रामवीर भट्टी ने आज यहाँ जारी एक प्रेस नोट में बताया कि ज़िला नंबर 1 के ज़िला अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा व सुनीता धवन अध्यक्ष महिला मोर्चा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की सहमति से अपने जिले व मोर्चे की मज़बूती के लिए विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की है |
ज़िला नंबर 1 के ज़िला अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा ने उपाध्यक्ष पद पर ओ. पी. वर्मा, राजेश महाजन, परमजीत कौर, महामन्त्री पद पर संजय पूरी, मनोज बजाज, सचिव पद पर विकास पूरी, मनमोहन कालिया, राजन लोहान, दीपा कनोजिया ऑफिस सेक्रेटरी नवीन गोयल को नियुक्त किया हैं |
इसी प्रकार सुनीता धवन महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर सुबिना बंसल, पुष्पा राठौर, चंद्रावती शुक्ला, श्रीमती विनोद, रीता सूद, श्रीमती संदीप व प्रदेश महा सचिव के लिए नेहा सूद, रूबी गुप्ता, सचिव पद के लिए राखी सुब्रामणियम, शशि ठाकुर, प्रवेश चौहान, कुमारी जस्मीन, पूर्णिमा शर्मा, कोषाध्यक्ष के लिए नीलम गुप्ता, मीडिया प्रभारी अलका जोशी व मोनिका भारद्धाज की नियुक्ति की गई हैं|
उपरोक्त सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि उपरोक्त सभी लोग इस से पूर्व भी पार्टी द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को निभा चुके हैं और सभी अपने अनुभवों के माध्यम से जिले और मोर्चे को और अधिक मेहनत और लगन से अधिक सुदृढ़ करेंगे ऐसी उनको पूरी आशा व्यक्त की है |