Saturday, April 20, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

आप’ के हुए गायिका अनमोल गगन मान, अकाली नेता अजय लिबड़ा व लाल चंद कटरूचक्क भगवंत मान, चीमा और जरनैल सिंह ने किया स्वागत पंजाब के हितों के लिए ‘आप’ में शामिल होंगी काफी नामवर हस्तियां -भगवंत मान

July 13, 2020 09:28 PM

चंडीगड़, 13 जुलाई - अग्रजन पत्रिका---
    नामवर पंजाबी गायिका अनमोल गगन मान ने आम आदमी पार्टी (आप) का झाडू उठा लिया है। इसके साथ ही ‘आप’ ने अकाली दल (बादल) को झटका देते हुए फतेहगढ़ साहिब जिला के प्रमुख नेता अजय सिंह लिबड़ा का साथियों समेत पार्टी में स्वागत किया। इसके साथ ही पठानकोट इलाके में लोक नायक के तौर पर जाने जाते भोआ विधान सभा हलके से सम्बन्धित रेवोल्यूशनरी मार्कसिस्ट पार्टी आफ इंडिया (आर.एम.पी. आई) के प्रदेश खजांची लाल चंद कटरूचक्क ने भी आम आदमी पार्टी का झाड़ू पकड़ लिया है। 
    सोमवार को चण्डीगढ़ में आयोजित प्रैस कान्फ्रेंस के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान पंजाब मामलों के इंचार्ज और दिल्ली से विधायक जरनैल सिंह और प्रतिपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने अनमोल गगन मान अजय सिंह लिबड़ा व लाल चंद कटरूचक्क को रस्मी तौर पार्टी में शामिल किया। इस मौके यूथ नेता और विधायक मीत हेयर, संगठन इंचार्ज और कोर समिति मैंबर गैरी बडि़ंग और सियासी समीक्षा समिति के चेयरमैन हरचन्द सिंह बरसट भी उपस्थित थे। 
    मीडिया को प्रतिक्रिया देते भगवंत मान ने कहा कि इन मशहूर हस्तियों के शामिल होने से जहां आम आदमी पार्टी ओर मजबूत होगी, वहीं पंजाब के हितों के लिए कैप्टन-बादलों के ‘माफिया राज’ का हौसला ओर बढ़ेगा।
    भगवंत मान ने कहा कि पंजाब को फिर से खुशहाल बनाने की सोच रखने वाली अलग-अलग क्षेत्रों के साथ सम्बन्धित काफी नामवर हस्तियां आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी का हिस्सा बन रही हैं। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के हित बचाने के लिए बिना किसी शर्त ‘आप’ में शामिल होने वाले इन लोगों को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।
    मिस वल्र्ड पंजाब मुकाबले में मिस मोहाली पंजाबी महिला का खिताब और लंदन में हुए वल्र्ड फोक नाच मुकाबला जीतने वाली गगनदीप कौर मान ने गायकी के क्षेत्र में अनमोल गगन मान के तौर पर प्रसिद्धि कमाई है। ‘असली इंसान किवें बणीए’ किताब की रचेता अनमोल गगन मान ने कहा कि समाज और निजाम में आई गिरावट को रोकने के जजबे के चलते बिना किसी लालच राजनीति में आने का मन बनाया और इस लिए आम आदमी पार्टी से बेहतर कोई विकल्प इस समय न पंजाब और न ही देश में है।
    अजय सिंह लिबड़ा ने कहा कि वह जहां एक तरफ परिवारवाद पर केंद्रित अकाली दल (बादल) से जितने निराश चल रहे थे, वहीं आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार और संसद में भगवंत मान की कार्यप्रणाली को बड़ी उम्मीद के तौर पर देखते हैं।
    इस मौके लाल चंद कटरूचक्क ने कहा कि इस समय आम आदमी पार्टी ही एक मात्र विकल्प है और देश और पंजाब का हर पक्ष से खोया मान सम्मान बहाल करने की सोच और समर्था रखती है। लाल चंद कटरूचक्क2019 की लोक सभा चुनाव के लिए गुरदासपुर से डेमोक्रेटिक गठजोड़ के उम्मीदवार रहे और अपने गांव के 25 सालों से सरपंच चले आ रहे हैं।   


 

Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया