पंचकूला 13 जुलाई-- अग्रजन पत्रिका इंद्रा गुप्ता-- उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला में कोरोना संक्रमण के चलते अब तक 12730 व्यक्तियों के नमने लिए गए है। इनमें 12669 व्यक्तियों के नमूने नेगेटिव पाए गए। इसके अलावा 61 व्यक्तियों के नमूनों के परिणाम आने बाकी है। उन्होंने बताया कि आज जिला में 10 पोजिटिव मामले आए है जिनमें से 9 मामले पंचकूला के है। इनमें सैक्टर 25, सैक्टर 10, महेशपुर सैक्टर 21, गांधी चैक कालका, सैक्टर 9, सैक्टर 7 व अलीपुर बरवाला क्षेत्र में एक-एक मामला आया है। इसके अलावा सैक्टर 26 में दो मामले पोजिटीव पाए गए है। इन स्थानों को कंटेनमेंट किया गया है। इसके साथ ही एक मामला चण्डीगढ का भी पोजिटीव आया है।
उन्होंने बताया कि जिला में अब तक 153 व्यक्तियों के नमूने पोजिटिव पाए गए जिनमें से 117 कोरोना पोजिटीव ठीक हो गए, बाकी व्यक्तियों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा ईलाज किया जा रहा है। इसके अलावा 63 अन्य जिलों व राज्यों के व्यक्तियों के मामले भी पॉजिटिव है।
उपायुक्त ने बताया कि जिला के 772 व्यक्तियों को घरों में क्वारंटीन किया गया हैं। इसके अलावा विदेश से आने वाले 27 व्यक्तियों में से 5 पल्लवी, 14 पार्क रॉयल, 5 सिराज होटल सैक्टर 10 व 3 व्यक्तियों को सूद भवन में कावर्टाइन किया गया है।