*चंडीगढ़/पंचकुला, 8 जुलाई।-- अग्रजन पत्रिका सत्यनारायण गुप्ता- जननायक जनता पार्टी में राजनीतिक रूप से मौजिज लोगों के शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को पंचकुला जिले से इनेलो व कांग्रेस पार्टी से जुड़े कई पदाधिकारियों, महिलाओं, युवाओं समेत 87 लोगों ने पार्टी छोड़कर जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। चंडीगढ़ स्थित उपमुख्यमंत्री आवास पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला व पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने शामिल हुए सभी लोगों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, पंचकुला शहरी जिला प्रधान ओपी सिहाग, पंचकुला ग्रामीण जिला प्रधान भाग सिंह दमदमा, अशोक शेरवाल, केसी भारद्वाज, महिन्द्र शर्मा, कर्मबीर बेदी, सतबीर धनखड़ आदि मौजूद रहे।
पंचकुला जिले से जेजेपी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से कांग्रेस आईटी सैल की प्रदेश महासचिव सीमा भारद्वाज, इनेलो महिला विंग की जिला उपप्रधान कौश्लया देवी, कांग्रेस के किसान सैल से जुड़े जिला उप प्रधान रोबिन वशिष्ठ, कांग्रेस आईटी सैल से अशोक बल्हारा व हरप्रीत खालसा, रविन्द्र यादव, एसके कोहली, मौलाना महोम्मद उमर, हुकम चंद गुप्ता, गांव खेत पुराली के पृथ्वी सिंह नंबरदार, गांव टिब्बी के साधुराम मनीष, कृष्ण शर्मा आदि है। जेजेपी में शामिल हुए सभी लोगों ने कहा कि वे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कार्यशैली व जननायक जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर जेजेपी में शामिल हुए है।