Thursday, March 28, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Panchkula

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने हल्के के गांव सबीलपुर को लगभग एक करोड़ रुपए की सौगात देकर विकास को गति प्रदान की है।

July 07, 2020 09:34 PM
पंचकूला 7 जुलाई- अग्रजन पत्रिका सत्यनारायण गुप्ता-  हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष  ज्ञान चंद गुप्ता ने  हल्के के  गांव सबीलपुर को  लगभग एक करोड़ रुपए की सौगात देकर विकास को गति प्रदान की है।  विधानसभा अध्यक्ष    ने लगभग  एक करोड   रुपए   के  विकास कार्यों   को एकसाथ  शुरू करवा कर इस गांव को  विकास   की नई गाथा के साथ जोड़ दिया है।  जिसमें लगभग 63 लॉख रुपए की लागत से खेत पुराली से सबीलपुर तक सड़क का नवीकरण , मजबूती कारण  तथा चौड़ा करने के लिए नारियल तोड़ कर काम शुरू करवाया। इसके साथ ही गांव  वालों की बहुत समय से लंबित मांग  लगभग 20 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास करके पूरी की। उन्होंने लगभग 7 लाख रुपए की लागत से गांव से लेकर महेंद्र सिंह के घर तक गली निर्माण के कार्य का भी शिलान्यास  किया।  
 इस मौके पर उन्होंने बताया कि इस गांव को लगभग 40 लाख रुपए विकास कार्यों के लिए पहले दिए   वह सब पूरे हो चुके हैं।    उन्होंने कहा कि पंचकूला नगर निगम से कालका  व पिंजोर को अलग करके सरकार ने   लोगो की 
लंबित मांग मान ली है। अब निगम में कार्यों को बढ़ावा मिलेगा और नगर परिषद कालका में भी बेहतर ढंग से कार्य किए जा सकेंगे।  इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का विशेष आभार जताया। 
 
उन्होंने कहा कि  जब से भाजपा सरकार आई है,  तब से गावो में विकास की बयार बह रही और लोगो में खुशी का आलम है। इस एक छोटे से गांव जिस में केवल 90  परिवार   रहते  है,  इसमें लगभग डेढ़ करोड  रुपए के काम हो चुके हैं यह भी   अपने आप में एक रिकॉर्ड है।  श्री  गुप्ता  ने कहा विकास के नाते अपने विधानसभा के क्षेत्र में किसी भी गांव में पैसे की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।  सरकार ने लोगो के     विकास के द्वार खोल दिए है और   अब  लोक डाउन के बाद    आर्थिक गतिवधियो    की बढ़ोतरी  के साथ  विकास ने  रफ्तार पकड़ ली है।  अब और ज्यादा विकास को त्वजो दी जाएगी।  
 इस मौके पर उनके साथ पंचकूला मार्केट कमेटी के चेयरमैन अशोक शर्मा बरवाला, मंडल के अध्यक्ष गौतम राणा, पूर्व अध्यक्ष सुशील सिंगला,  गांव के सरपंच पति होशियार सिंह, खेत पुराली गांव के सरपंच पति  राजेश शर्मा ,    गुलाब सिंह लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता  एम एल गोयल,  एसडीओ जोगिंदर सिंह रंगा कनिष्ठ अभियंता तरुण शर्मा तथा सुनील मौके पर  उपस्थित रहे।
 
 
Have something to say? Post your comment
 
More Panchkula News
ड्रोन के जरिये खेती को आसान बनाने की सरकार की योजना के तहत पूरे देश में 15,000 ‘नमो ड्रोन दीदी’ को किया जा रहा है प्रशिक्षित*
टीबी ग्रस्त मरीज़ो के लिए डोनेट की प्रोटीनयुक्त पोषक डाइट कनाडा में वर्क परमिट दिलानें का झांसा देकर 36.92 लाख रुपये की धोखाधडी में महिला आरोपी गिऱफ्तार*
पंचकुला को नंबर एक पर लाने के लिए मिल करे कार्य- श्री सुभाष चंद्रा*
सुमन को गणतंत्र दिवस पर हरियाणा उद्यमी की तरफ से प्रथम स्थान हुआ प्राप्त ..
योगा दिवस का थीम है मानवता के लिए योगा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ’’स्वास्थ्य के लिये योग’’ विषय पर न्यायालय के प्रांगण में एक योग कार्यशाला का किया गया आयोजन*
कालका पुलिस नें अवैध शराब सहित आरोपी को किया काबू* कालका पुलिस नें 9 जुआरी, 26100/- रुपये सहित गिरफ्तार । डॉक्टर विमल मोदी चिकित्सा जगत के प्रेरणा स्रोत: अमिताभ रूंगटा