Tuesday, April 23, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राधा स्वामी सत्संग ब्यास, डेरा कार सेवा व निर्मल कुटिया जैसी अनेक सामाजिक संस्थाओं ने कोविड-19 महामारी में बढ़चढक़र सेवा के लिए हाथ बढ़ाया है और ऐसी संस्थाओं के अनुयायियों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।

May 26, 2020 10:08 PM

चंडीगढ़, 26 मई- अग्रजन पत्रिका के लिए सत्यनारायण गुप्ता- हरियाणा के मुख्यमंत्री 

मनोहर लाल ने कहा कि राधा स्वामी सत्संग ब्यास, डेरा कार सेवा व निर्मल कुटिया जैसी अनेक सामाजिक संस्थाओं ने कोविड-19 महामारी में बढ़चढक़र सेवा के लिए हाथ बढ़ाया है और ऐसी संस्थाओं के अनुयायियों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।

        मुख्यमंत्री ने ये बात आज अपने करनाल दौरे के दौरान संस्थाओं से जुड़े लोगों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने आज कोविड-19 महामारी के चलते जरूरतमंदों व मजदूरों का सहयोग करने वाले सामाजिक संस्थाओं में जाकर उनका आभार प्रकट किया और कहा कि इन संस्थाओं के साथ-साथ करनाल जिले की अन्य धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने भी जिला प्रशासन के मुश्किल कार्य को आसान बना दिया।

मुख्यमंत्री पहुंचे निर्मल कुटिया, माथा टेका और लिया आशीर्वाद

        मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज करनाल में निर्मल कुटिया में पहुंचे और वहां पर उन्होंने महंत बाबा रामसिंह जी महाराज और सरपंच जी महाराज के साथ-साथ इस संस्था से जुड़े अनुयायियों से बातचीत की और सभी का आभार प्रकट किया। सबसे पहले उन्होंने निर्मल कुटिया में जाकर माथा टेका और आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश के लोगों को झंडी दिखाकर किया रवाना

        मुख्यमंत्री ने  राधा स्वामी सत्संग भवन में जाकर सबसे पहले वहां बने शेल्टर होम में रह रहे मजदूरों से बातचीत की और उनका कुशलक्षेम जाना। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने हरियाणा राज्य परिवहन की चार बसों को झंडी देकर मध्य प्रदेश के जिले छत्तरपुर के लिए रवाना किया। इस बस में 127 मजदूरों को उनके गृह क्षेत्र में भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने इन मजदूरों पर फूलों की वर्षा की और मजदूरों के छोटे-छोटे बच्चों को खिलौने व चोकलेट भी उपहार के रूप में दिए। बस में बैठकर सभी लोगों ने तालियां बजाई तथा हाथ हिलाकर मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों का आभार प्रकट किया। 

डेरा कार सेवा में मुख्यमंत्री ने टेका माथा और लिया आशीर्वाद, सहयोग के लिए डेरा कार सेवा का जताया आभार

        मुख्यमंत्री ने करनाल के डेरा कारसेवा में पहुंचकर बाबा सुक्खा सिंह जी से मुलाकात की तथा कोविड-19 में दिए गए बेहतर सहयोग के लिए उनका आभार प्रकट किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने डेरा कार सेवा में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि डेरा कार सेवा समाज की हर जरूरत में सबसे पहले हाथ बढ़ाता है। कोरोना महामारी में भी जरूरतमंद को भोजन देकर उन्होंने प्रशासन का सहयोग किया है। 

मुख्यमंत्री ने राशन डिपो को किया चेक, महिला को किया राशन वितरित

        मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने करनाल की प्रेम कालोनी में पहुंचकर राशन डिपो को चेक किया और राशन वितरण की व्यवस्था जानी। उन्होंने बताया कि उनके पास 544 राशन कार्ड है, जिनमें 250 बीपीएल, 294 ओपीएच तथा 148 डिस्ट्रैस टोकन के कार्ड है। इन कार्डो से पांच किलो गेंहू व एक किलो दाल मुफ्त दी जा रही है।

        मुख्यमंत्री ने डिस्ट्रैस टोकन के माध्यम से एक महिला को राशन भी वितरित किया। इस मौके पर उपायुक्त निशांत कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्र में 10 हजार 230 डिस्ट्रैस टोकन बनाए गए है, जिनके माध्यम से मई-जून का राशन मुफ्त दिया जा रहा है।

जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद ने करनाल वासियों के योगदान को हरियाणा रिलीफ फंड व प्रधानमंत्री केयर फंड में मुख्यमंत्री को किया भेंट

        मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के करनाल दौरे के दौरान स्थानीय लघु सचिवालय में भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद ने करनाल वासियो द्वारा दिया गया योगदान हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में 74 लाख 36 हजार 333 रुपये का चेक और प्रधानमंत्री केयर फंड में 5 लाख 56 हजार रुपये चेक के रूप में मुख्यमंत्री को भेंट किये। इस पर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल के इन दानी सज्जनों का सहयोग के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि करनाल के लोग हर मुश्किल की घड़ी मे सहयोग करने के लिए अपने हाथ बढ़ाते है। इससे पहले भी करनाल के लोगों ने रिलीफ फंड में करोड़ों रूपये का सहयोग दिया है।

        इस मौके पर पंजाबी अकादमी के उपाध्यक्ष गुरविन्द्र सिंह धमीजा, मेयर रेणू बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, स० त्रिलोचन सिंह, कुलवंत सिंह, अजयंत सिंह, परमिन्द्र सिंह सहित अन्य सेवक उपस्थित थे

Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया