Thursday, April 25, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कोरोना वायरस के बाद राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान मजदूरों को उनके गृह जिलों में भेजने के लिए हरियाणा सरकार ने लगभग सौ विशेष रेलगाडिय़ां भेजने की व्यवस्था की है

May 26, 2020 10:01 PM

चंडीगढ़, 26 मई-- अग्रजन पत्रिका के लिए सत्यनारायण गुप्ता- हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा कि कोरोना वायरस के बाद राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान मजदूरों को उनके गृह जिलों में भेजने के लिए हरियाणा सरकार ने लगभग सौ विशेष रेलगाडिय़ां भेजने की व्यवस्था की है। इसके अलावा बसों के माध्यम से भी मजदूरों को निकट के राज्यों में भेजा जा रहा है। संकट की इस घड़ी में मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं। सरकारी प्रयासों के साथ-साथ सामाजिक संगठन भी इस नेक कार्य में सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री आज चंडीगढ़ से करनाल जाते समय अम्बाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर किंगफिशर पर्यटक स्थल के नजदीक अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे श्रमिकों के शिविर में रूके और उन्होंने श्रमिकों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

विधायक असीम गोयल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अवगत करवाया कि 14 मई से ‘मेरा आसमान संस्थान’ के माध्यम से श्रमिकों के लिए यहां पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यहां पर तीनों समय का भोजन, चाय व पानी की पूरी व्यवस्था की गई है। जिन श्रमिकों को जूते या चप्पल इत्यादि की आवश्यकता है, वो भी उन्हें यहां मुहैया करवाई जा रही है। इसके साथ-साथ यहां पर उनके स्वास्थ्य की जांच भी की जा रही है। यदि किसी श्रमिक को उपचार की आवश्यकता है तो उसे एम्बूलेंस के माध्यम से अस्पताल भी पंहुचाया जाता है।

        विधायक ने मुख्यमंत्री को इस बात की भी जानकारी दी कि श्रमिकों को उनके गृह जिलों में भेजने के लिए यहां पर रजिस्ट्रेशन भी किया जा रहा है तथा अब तक  लगभग 800 श्रमिकों का यहां पर रजिस्ट्रेशन किया गया है, जिनमें से अधिकतर को रेल व बस मार्ग के माध्यम से भेजने का काम भी किया गया है। हमारा प्रयास है कि श्रमिक को सडक़  पर पैदल नहीं चलने दिया जाए। सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए हर संभव सहायता मुहैया करवाई जा रही है।

इस मौके पर संस्था के सचिव रितेश गोयल ने भी समय-समय पर करवाए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यांे के बारे भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया