पंचकूला। -- अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता-ऑल इंडिया लार्यर फोरम द्वारा आज प्रवासी मज़दूरों के विषय पर एक सेमिनार का आयोजन ऑनलाइन द्वारा आयोजित किया गया। मुख्यातिथि एवं वक्ता देश के पूर्व कानून मंत्री और सुप्रीम कोर्ट के सीनियर अधिवक्ता सलमान खुर्शीद मौजूद थे। आयोजन ऑल इंडिया लार्यर फ़ोरम के चेयरमैन विनोद गोयल एंव संस्था के को-चेयरमैन एडवोकेट विकास वर्मा ने किया। सलमान खुर्शीद ने प्रवासी मज़दूरों की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए बताया कि सरकार अथवा सामाजिक संस्थाएं और पेशे से वकील भी प्रवासी मज़दूरों की सेवा के लिए आगे बढ़ चढक़र हिस्सा लेना चाहिए और ऐसी स्थिति में देश को राजनीति से ऊपर उठकर देश सेवा के लिए जन सहयोग का समर्पित भाव रखना चाहिए। हमारी देश की न्यायपालिका भी इन प्रवासी मज़दूरों के लिए अवश्य ही ज़रूरी एवं ठोस कदम उठाएगी। इस अवसर पर नेशनल कोर्डिनेटर सुवीर सिद्धू, हरियाणा के प्रधान उदित मेहंदीरत्ता, हरियाणा के उपप्रधान अर्पण नरुला, हेमंत सुखीजा, संयुक्त सचिव राजन शर्मा, पंचकूला के प्रधान केतन खुराना, करण कालरा, प्रिंस गोयल, नीरज चौहान भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि प्रवासी मज़दूर बहन भाई जो कि बेरोजग़ार अथवा जिनके पास काम नहीं है सरकार द्वारा मनरेगा के तहत उनको और ज़रूरी ज़रूरत की चीज़ों का भी ध्यान रखते हुए उनका जीवन यापन आसान बनाना चाहिए। इन विषम परिस्थितियों में अधिवक्ताओं का भी दायित्व बनता है कि प्रवासी मज़दूर बहन भाइयों के लिए चाहे पास उपलब्ध कराने की बात हो चाहे सामाजिक आर्थिक मदद हो हम सब को एक होकर कार्य करना चाहिए।