Friday, April 19, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

हरियाणा के पर्यावरण मंत्री कंवर पाल ने आज ‘अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस’ के अवसर पर प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए कहा कि हमें भौतिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

May 22, 2020 09:23 PM

चंडीगढ़, 22 मई- अग्रजन पत्रिका के लिए सत्यनारायण गुप्ता- हरियाणा के पर्यावरण मंत्री  कंवर पाल ने आज अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवसके अवसर पर प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए कहा कि हमें भौतिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव पिछले कई वर्षों से प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करता रहा है, शायद वर्तमान में फैली कोवीड-19 की महामारी उसी का परिणाम हो। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के अति दोहन से बाढ़, सूखा, अतिवर्षा, तूफ़ान और महामारी जैसी आपदाएं आती हैं।   पर्यावरण मंत्री ने बताया कि विश्व के लोगों को प्राकृतिक स्रोतों के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए इस बार अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवसका थीम ‘‘हमारी समस्याओं का समाधान प्रकृति में ही निहित हैं’’ रखा गया है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा मे इस दिवस के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए कोवीड-19 को ध्यान में रखकर ‘‘हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड’’  द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का ऑनलाइन आयोजन किया गया है।  इनमें स्कूली बच्चो के लिए क्विज प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं पेंटिंग प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की जा रही है जिसकी अंतिम तिथि 31 मई 2020 है। इन प्रतियोगिताओ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतियोगियों को नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र भी दिये जायेंगे। इसके अलावा एक निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्कूल एवं कॉलेज के बच्चों के अलावा आम जनता भी भाग ले सकती है। हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड के चेयरमैन  गुलशन आहूजा ने बताया कि हरियाणा के वन एवं पर्यावरण मंत्री  कंवर पाल के मार्गदर्शन में हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के महत्व को  लोगो तक पहुंचाने में प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि उक्त प्रतियोगिताओं की विस्तृत जानकारी  www.haryanaforest.gov.in  पर देखी जा सकती है।

Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया