अम्बाला, 11 मई:- अग्रजन पत्रिका के लिए सत्यनारायण गुप्ता-हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अपने निवास स्थान पर बातचीत के दौरान कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए हमें लगातार संयुक्त प्रयास जारी रखने की जरूरत हैं। सरकार द्वारा कोरोना संक्र मण को फैलने से रोकने के लिए जो निर्देश जारी किए गए हैं उनकी अनवरत रूप से पालना करना जरूरी हैं। ऐसा करने से हम सभी संक्रमण को रोकने में कामयाब हो सकेगें। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य कोरोना के संक्रमण को रोकते हुए इसका फन कुचलना हैं और यह कार्य हमें सांझी जिम्मेदारी के साथ निरन्तरता में करने की जरूरत हैं।
विज ने आगे कहा कि सरकार द्वारा प्रवासी श्रमिकों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई हुई हैं। अम्बाला से भी ट्रेनों की रवानगी हुई हैं। गत 7 मई को 1188 प्रवासी श्रमिकों को लेकर अम्बाला छावनी से बिहार के सात जिलों के श्रमिकों को लेकर ट्रेन रवाना हुई थी। जिनमें कटिहार जिले के साथ-साथ सहारसा, मद्देपुरा, सुपौल, अरहिया, पुरनिया के श्रमिक शामिल थे। सरकार की ओर से प्रवासी श्रमिको को फूड पेकैट, पानी की बोतल, मास्क व सैनिटाईजर भी उपलब्ध करवाए गए थे। राज्य के विभिन्न जिलों से प्रवासी श्रमिकों को बसों द्वारा अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन लाया गया था। जिनके स्वास्थ्य की जांच करने उपरान्त उन्हें रेलगाड़ी में बिठाया गया।
उन्होंने यह भी बताया कि इसी प्रकार शुक्रवार 8 मई को अम्बाला छावनी के प्लेटफार्म नम्बर तीन से लगभग 1&16 प्रवासी श्रमिकों को भागलपुर भेजने का काम किया गया। यह ट्रेन भी बिहार के लिए भेजी गई। उनमें खगडिया, मुंगेर, पश्चिमी चम्पारण, बेगूसराय व भागलपुर जिलों के प्रवासी श्रमिक शामिल रहें। प्रदेश के कईं जिलों से प्रवासी श्रमिकों को हरियाणा रोडवेज की बसों के माध्यम से छावनी स्टेशन लाया गया और उसके उपरांत उन्हें स्टेशन पर टिकट देते हुए रेल के डिब्बों में बैठाने का काम भी किया गया। इस ट्रेन में हरियाणा के अम्बाला, जींद, नारनौल, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, सोनीपत, हिसार, दादरी, रोहतक, झ’जर, गुरूग्राम, हांसी व मेवात जिलों से लाए गए श्रमिक शामिल थे। प्रदेश सरकार द्वारा सभी श्रमिकों को निशुल्क भेजने का काम किया गया है। अम्बाला छावनी स्टेशन से 2500 से अधिक प्रवासी श्रमिकों को उनके घर भेजने का काम किया गया हैं। उन्होनें यह भी कहा कि श्रमिक भी इसी देश के नागरिक है, हमारे भाई हैं, इसलिए बिना किसी भेदभाव के उनको सरकार द्वारा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
मंत्री ने लोगों से अपील की कि वे सरकार द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना करते रहें। सामाजिक दूरी बनाएं रखे। मास्क इत्यादि का निरन्तरता में उपयोग करते रहें। सैनिटाईजर का प्रयोग करें या फिर साबुन से समय-समय पर हाथ धोंते रहें। किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं और यदि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।f