Wednesday, April 24, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने विडियो कांफ्रेंस से इनसो जिला अध्यक्ष शुभम गुप्ता से छात्रों ओर किसानों की समस्या पर की चर्चा

May 08, 2020 10:11 PM
कैथल 8 मई।  - अग्रजन पत्रिका के लिए सत्यनारायण गुप्ता-इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला  ने विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कैथल जिले  के इनसो जिला अध्यक्ष शुभम गुप्ता से वीडियो कांफ्रेस से   युवाओं व किसानों को आ रही समस्याओं पर चर्चा की। इनसो के जिलाध्यक्ष शुभम गुप्ता ने बताया कि वीसी के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई और नए सत्र के दाखिलों में छात्रों को आ रही दिक्कतों पर विस्तार से चर्चा की गई। इनसो अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला के समक्ष एजूकेशन लोन का ब्याज माफ  करने, ऑनलाइन परीक्षाओं की व्यवस्था को दुरुस्त और स्पष्ट करने, छात्राओं की फीस माफ  करने और एडवांस फीस ना लिए जाने जैसे विषय रखे गए। जिसपर इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं को लेकर सरकार से बात की जाएगी और छात्रों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। वहीं कोरोना महामारी के हालातों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। मुख्य रूप से लॉकडाउन के चलते कॉलेजों-विश्वविद्यालयों में प्रभावित हो रही शिक्षा, ऑनलाइन स्टडी, छात्रों की परीक्षा समेत अन्य तमाम समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। इसके साथ-साथ मंडियों में किसानों को आ रही समस्याओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। मंडियों में किसानों को फसल की खरीद बेच व पेमेंट न मिलने से आ रही दिक्कतों को लेकर भी बातचीत हुई। इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने किसानों को आश्वस्त किया कि किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। किसानों की पेमेंट तुरंत उनके खातों में डाल दी जाएगी। इनसो जिला अध्यक्ष शुभम गुप्ता ने बताया कि डिप्टी सीएम द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में सेेनेटाइजर व मास्क वितरण करवाए गए थे, लेकिन जिले में सेनेटाइजर की कमी है, जिससे दिग्विजय सिंह चौटाला को अवगत करवाया गया और उन्होंने तुरंत सेनेटाइजर की समस्या दूर करने का आश्वासन दिया। विडियो कांफ्रेंस के दौरान डिप्टी सीएम ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ रहे पार्टी के लोगों की हौंसलाफजाई की। इनसो अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने आह्वान किया कि इस महामारी के जड़ से समाप्त होने तक हमें इसके खिलाफ डटकर रहना होगा।
फोटो:इनसो जिला अध्यक्ष शुभम गुप्ता से कैथल ज़िले की जानकारी लेते इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पंचकूला में सात सरोकार, उनका हो गया बंटाधार -ओ पी सिहाग विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें मिलकर कड़ा परिश्रम करना होगा, जिसके लिए हमारे पास 24 वर्ष हैं - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
*अब खेल मात्र खेल नहीं रह गया है, बल्कि सुनहरे भविष्य और उज्ज्वल कैरियर की गारंटी बन गया है- श्रीमती कमलेश ढंाडा* *
*9 वर्षो में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में हुए 5 हजार करोड से अधिक के विकास कार्य-गुप्ता*
महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट पंचकुला को गणतंत्र दिवस पर किया सम्मानित
-गणतंत्र दिवस के साथ देशभक्तों के त्याग और बलिदान की जुड़ी हुई है एक लंबी गौरवगाथा-गुप्ता
भगवान गणेश जी से की प्रार्थना वह भी नहीं आई काम सेक्टर 9 की रेहड़ी मार्केट जलकर राख
हरियाणा ब्रेकिंग* *आज से फरीदाबाद में हरियाणा बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू*
हरियाणा विधानसभा बनाए जाने के मुद्दे पर मान सरकार के मंत्री को दिया जवाब हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने
समापन अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत*