Friday, March 29, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

साउथ रेंज रेवाड़ी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहनों के चालान कर एक करोड़ से अधिक का जुमार्ना -रेवाड़ी, नूहं, पलवल, महेन्द्रगढ़ जिला पुलिस ने की कार्रवाई -लॉकडाउन का उल्लंघन करने में 199 एफआईआर दर्ज कर 300 लोगों को गिरफ्तार किया -1435 वाहनों को इंपाऊंड किया गया, चारों जिलों में 180 नाके लगाए

April 07, 2020 11:02 PM
चण्डीगढ-7 अप्रैल - अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता- हरियाणा पुलिस द्वारा साउथ रेंज रेवाड़ी में पड़ने वाले चारों जिलों की पुलिस ने लॉकडाउन की सख्ताई से पालना कराते हुए बड़ी कार्रवाई की है। रेवाड़ी, पलवल, नूंह व महेन्द्रगढ़ जिलों की पुलिस ने कुल 1435 वाहनों को इपाऊंड किया है और एक करोड़ 10 लाख 61 हजार 800 रुपए के चालान भी किए है। इतना ही नहीं चारों जिलों की पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत 78 मामले दर्ज करते हुए 65 लोगों को गिरफ्तार कर 21 हजार 624 शराब की बोतलें भी बरामद की है। वहीं लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में 199 एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें धारा 188 के तहत 300 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।  वहीं इन सबके बीच लॉकडाउन के दौरान नूहं पुलिस ने 2.4 किलो ग्राम हेरोइन के साथ तीन विदेशी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया है। हेरोइन की कीमत करोड़ों रुपए में है। जिला पलवल व नूहं में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने पर दोनों जिलों में पुलिस द्वारा ओर अधिक सख्ताई से लॉकडाउन की पालना कराई जा रही है।
साउथ रेंज रेवाड़ी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डा. आरसी मिश्रा ने बताया कि लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही रेवाड़ी रेंज के चारों जिलों की पुलिस ने लॉकडाउन की पालना कराने के लिए बेहतरीन तरीके से काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारे पुलिस के जवान बगैर डरे और थके हुए 24-24 घंटे ड्यूटी कर रहे है। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी बीमारी से लड़ने के लिए पूरा देश एकजुट है। इस बीमारी की रोकथाम में लॉकडाउन बहुत अहम कदम है और लॉकडाउन की पालना करना पुलिस का काम है। चारों जिलों की पुलिस ने लॉकडाउन की सख्ताई से पालना कराई है। उन्होंने कहा कि जब लॉकडाउन है, जनता को भी पुलिस का सहयोग करना चाहिए। बहुत जरूरी हो तभी घर से एक व्यक्ति बाहर निकलकर सामान लाने के लिए जा सकता है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डा. आरसी मिश्रा ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान रेवाड़ी, पलवल, नूंह व महेन्द्रगढ़ पुलिस ने बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए चालान किए है और लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया