Thursday, March 28, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

26 नए मामले,21 जमाती,अब कुल 70 संक्रमित पलवल में मरकज से आए 13 लोग मिले हैं सक्रमित 70 संक्रमित मामलों में से 30 का जमात से कनेक्शन बीएसएफ के कमांडेट और उनकी पत्नी भी पॉजिटिव हरियाणा के 22 में से 14 जिलों तक पहुंचा कोरोना

April 04, 2020 08:23 PM
-अशोक  छाबड़ा-
जींद। हरियाणा में बीते तीन दिन में तेजी से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। शनिवार को 26 नए मामले सामने आए। सबसे ज्यादा संक्रमित मरीजों की संख्या पलवल और गुरुग्राम में हो गई है। पलवल में शनिवार को 13 नए मरीज आए। वहीं फरीदाबाद में 8, गुरुग्राम में 2,भिवानी में 2 और कैथल में 1 नए मरीज मिले हैं। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 70 हो गई है। भिवानी और कैथल में पहले मामले आए हैं। इसके साथ-साथ फरीदाबाद में एक बीएसएफ के कमांडेट और उसकी पत्नी को भी कोरोना पॉजिटिव आया है।
पलवल जिले में डर का माहौल
पलवल जिला अब हरियाणा में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीजों के आंकड़े में पहले नंबर पर आ गया है। आम लोगों के मन में डर का माहौल है। सिविल सर्जन डॉक्टर ब्रह्मदीप सिंह का कहना कि पलवल में अब कुल 17 केस हो गए हैं। इनमें से एक ठीक हो चुका है। गुरुवार को 44 लोगों के सैंपल भेजे गए थे, इनमें से 31 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 13 संक्रमित मिले हैं। ये सभी निजामुद्दीन मरकज से लौटे लोग हैं। सबसे खास बात ये है कि इनमें से कोई भी पलवल का स्थाई निवासी नहीं है, सभी दूसरे राज्यों से आए हुए हैं।
फरीदाबाद में मिले 8 मरीजों में से 5 जमाती
फरीदाबाद में शनिवार को 8 मरीजों की रिपोर्ट आई। इनमें से 5 जमाती हैं। जबकि बीएसएफ के एक कमांडेंट और उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दरअसल वे ग्वालियर में पोस्टिड थे। वहां सेना के एक जवान को कोरोना हो गया था। इसके बाद उनकी यूनिट के सभी अधिकारियों को आइसोलेट कर दिया गया था। वे भी फरीदाबाद आकर आइसोलेट हो गए थे। उनका सैंपल जांच के लिए लिया गया था, जो पॉजिटिव मिला है।
कैथल में मरकज से चार लोग,तीन की रिपोर्ट नेगेटिव,एक पॉजिटिव
कैथल जिले में निजामुद्दीन मरकज से चार लोग लौटे थे। इनमें से तीन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद कैथल की महादेव कॉलोनी को सील कर दिया है। पॉजिटिव आए व्यक्ति की उम्र 55 वर्ष है। उसे भी आइसोलेट कर दिया गया है। उसके परिवार व संपर्क में आने वाले अन्य सदस्यों को भी आइसोलेट कर दिया है।
भिवानी में मरकज से लौटे दो पॉजिटिव
भिवानी सिविल सर्जन डा. जितेन्द्र कादियान ने बताया कि शुक्रवार को निजामुद्दीन से लौटे 8 लोगों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने भेजे थे। इनमें से 6 की रिपोर्ट नेगेटिव आई जबकि मानहेरू और संडवा गांव के दो व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।अभी तक दोनों का स्वास्थ्य ठीक है।दोनों के परिवारों को व उनके संपर्क में आने वाले लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है।
हरियाणा में 30 जमाती मिले संक्रमित
हरियाणा में अब निजामुद्दीन मरकज से लौटे 30 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या पलवल जिले की है। यहां कुल 16 संक्रमित हैं। इसके अलावा गुरुग्राम में 1, नूहं में 3 और अम्बाला में 2, भिवानी में 2, कैथल में 1, फरीदाबाद में 5 लोग संक्रमित हैं, जो मरकज से आए हुए थे। सभी धर्म प्रचार का काम कर रहे थे। जिन्हें अलग-अलग मस्जिदों व गांवों से पकड़ा गया है।
करनाल में शुक्रवार को आया नया मरीज
शुक्रवार को करनाल के रसीन गांव का रहने वाले 58 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला था। उसे 5 दिन पहले करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। उसे सांस लेने में दिक्कत थी। यहां उसकी हालत बिगड़ी तो उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसके सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट आने से पहले ही 1 अप्रैल को डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफ कर दिया। चंडीगढ़ में अब उसकी रिपोर्ट आई है। जिसमें कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। उसका विदेश से कोई कनेक्शन नहीं मिला है। कोरोना पॉजिटिव होने पर पुलिस ने रसीना गांव को पूरी तरह सील कर दिया है। संक्रमित व्यक्ति के परिवार वालों को करनाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया है। इसके साथ-साथ संक्रमित व्यक्ति का कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में इलाज करने वाले डॉक्टर और नर्स को भी 14 दिन के लिए घरों में आइसोलेट कर दिया गया है।
हरियाणा के 22 में से 14 जिलों तक पहुंचा कोरोना
हरियाणा में अभी तक सबसे ज्यादा मामले पलवल और गुरुग्राम में मिले हैं। इन दोनों जगह 17-17 पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं फरीदाबाद में 14, पानीपत में 4, अम्बाला में 3, भिवानी में 2, कैथल में 1, नूहं मे 3, सिरसा में 3, पंचकूला में 2, हिसार में 1, रोहतक में 1, करनाल में 1 और सोनीपत में 1 पॉजिटिव सामने आया है।
14 मरीज हुए ठीक
अभी तक 14 मरीज ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा गुरुग्राम में ही हैं। यहां से 9 मरीज, पानीपत में 3, फरीदाबाद में 1 और पलवल में 1 मरीज ठीक हुआ है।
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें मिलकर कड़ा परिश्रम करना होगा, जिसके लिए हमारे पास 24 वर्ष हैं - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
*अब खेल मात्र खेल नहीं रह गया है, बल्कि सुनहरे भविष्य और उज्ज्वल कैरियर की गारंटी बन गया है- श्रीमती कमलेश ढंाडा* *
*9 वर्षो में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में हुए 5 हजार करोड से अधिक के विकास कार्य-गुप्ता*
महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट पंचकुला को गणतंत्र दिवस पर किया सम्मानित
-गणतंत्र दिवस के साथ देशभक्तों के त्याग और बलिदान की जुड़ी हुई है एक लंबी गौरवगाथा-गुप्ता
भगवान गणेश जी से की प्रार्थना वह भी नहीं आई काम सेक्टर 9 की रेहड़ी मार्केट जलकर राख
हरियाणा ब्रेकिंग* *आज से फरीदाबाद में हरियाणा बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू*
हरियाणा विधानसभा बनाए जाने के मुद्दे पर मान सरकार के मंत्री को दिया जवाब हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने
समापन अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत*
देश की शांति को जो लोग बिगाडना चाहते हैं ऐसे लोगों को ये देश कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा-गृह मंत्री अनिल विज*