Saturday, April 20, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर, राज्य सरकार आयुष डॉक्टरों की सेवाएं लेने पर विचार कर रही है

April 02, 2020 10:44 PM

चंडीगढ़ 2 अप्रैल- अग्रजन पत्रिका के लिए सत्यनारायण गुप्ता-  हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजरराज्य सरकार आयुष डॉक्टरों की सेवाएं लेने पर विचार कर रही है ताकि लोगों को निर्बाध गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान की जा सकें। इसके लिएइन डाक्टरों को ऑनलाइन प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।

         मनोहर लाल आज यहां वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरियाणा के सांसदोंहरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ कोविड-19 के मदेनजर उत्पन्न हुई स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला भी उपस्थित थे।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए आयुष डॉक्टरों की सेवाओं को लेने पर भी बल दिया है।

  फसल की कटाई और इसकी खरीद का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 15 अप्रैल, 2020 से सरसों की और 20 अप्रैल, 2020 से गेहूं की खरीद शुरू करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि यह भी निर्णय लिया गया है कि सामूहिक रूप से किसान की उपज की खरीद की बजाए राज्य की मंडियों में फसल को क्रमबद्ध तरीके से खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि उच्च उपज वाले बड़े किसानों से अनुरोध किया जाएगा कि वे अपनी उपज को अपने घर या किसी अन्य स्थान पर संग्रहीत करें। उन्होंने कहा कि उपज की खरीद करते समयछोटे किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के फसली ऋण की किश्त की अदायगी की तारीख 15 अप्रैल, 2020 की बजाए 30 जून, 2020 कर दी है।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि कई प्रवासी मजदूर जो राहत शिविरों में रह रहे हैंउन्होंने स्थानीय स्तर पर काम करने की इच्छा व्यक्त की है।  उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग 4500 कंबाइन हार्वेस्टर हैं और यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा कि जो कंबाइन हार्वेस्टर मध्य-प्रदेश राज्य से हरियाणा में आती हैं वे भी यहां कटाई के समय पर पहुंच सकें।

          उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है कि वह उन किसानों के लिए राज्य को राहत पैकेज प्रदान करेंजो सीजन के अंत में मंडियों में अपनी उपज लेकर आएंगें। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि केन्द्र सरकार किसानों के हित में राज्य के अनुरोध पर विचार करेगी।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी राशन कार्ड-धारकों को 5 अप्रैल, 2020 तक राशन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं हैंउनके लिए पैक्ड राशन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय नेताओंगैर सरकारी संगठनों और अन्य सामाजिक संगठनों की सहायता से ऐसे लाभार्थियों की एक सूची भी तैयार की जाए। 

          इस अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनंद अरोड़ास्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ागृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजय वर्धनमुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव वी. उमाशंकर और कार्मिकप्रशिक्षणसतर्कता और संसदीय कार्य विभाग के सचिव नितिन यादव भी उपस्थित थे।

 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया