चंडीगढ़-- अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता-देश में कोरोनावायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।वीरवार तड़के सुबह स्वर्ण मंदिर के पूर्व हजूरी रागी ज्ञानी निर्मल सिंह का भी निधन हो गया। इसकी जानकारी पंजाब के आपदा प्रबंधन के विशेष मुख्य सचिव केबीएस सिंधु ने आज सुबह ट्वीट के जरिए लोगों को दी। पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब होने के बाद बुधवार को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से ही वह वेंटिलेटर पर थे। वही उनके निधन के बाद चंडीगढ़ के सेक्टर 27 स्थित एक घर को भी पूरी तरह सील करते हुए वहां रहने वाले परिवार समेत काम करने वाले 13 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है। भारत में कोरोनावायरस से अब तक 65 लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमितों की संख्या 2070 पहुंच गई है। वहीं हरियाणा मैं कोरोना से पहली मौत की पुष्टि हुई है। अंबाला के रहने वाले इस शख्स की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई है। स्वर्ण मंदिर साहिब के पूर्व हुजूरी रागी निर्मल सिंह का निधन के साथ ही पंजाब और चंडीगढ़ में कोरोना से मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। पद्मश्री से सम्मानित निर्मल सिंह ने इंग्लैंड से लौटने के बाद दिल्ली व चंडीगढ़ में आयोजित धार्मिक आयोजन मैं शामिल हुए थे। वह कुछ माह पहले इंग्लैंड से लौटे थे। उनके परिवार और दो ड्राइवरों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी कोरोना की वजह से अमृतसर में मौत हो गई है। पंजाब के आपदा प्रबंधन के विशेष मुख्य सचिव केबीएस सिंधु ने आज सुबह यह जानकारी दी कि ज्ञानी निर्मल सिंह का तड़के निधन हो गया। बता दें कि हजूरी रागी ज्ञानी निर्मल सिंह पद्म श्री से सम्मानित थे। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि ‘गुरबाणी’ के सभी रागों का ज्ञान रखने वाले 62 वर्षीय पूर्व ‘हजूरी रागी’ हाल ही में विदेश से लौटे थे और बुधवार को वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। बताया कि उनकी हालत बुधवार शाम को बिगड़नी शुरू हो गई थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। गुरुवार तड़के उनका निधन हो गया। उन्हें 30 मार्च को सांस लेने में दिक्कत और चक्कर आने की शिकायत के बाद गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सेक्टर 27 में रहने वाले परिवार के 7 सदस्यों को हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने क्वॉरेंटाइन किया है। दरअसल 19 मार्च को मकान मालिक के बेटे की इंगेजमेंट में अमृतसर के रागी निर्मल सिंह खालसा शामिल हुए थे। घर पर कीर्तन किया था कीर्तन में 60 से 70 लोग शामिल हुए थे। फिलहाल परिवार के और घर में काम करने वाले 13 लोगों को होम क्वॉरेंटाइन कर दिया।