चंडीगढ़- अग्रजन पत्रिका-- ईसिटी में कोरोना वायरस को लेकर स्थिति खराब हो रही है। आज सुबह से कुल पांच नए पॉजिटिव कोरोना केस सामने आ गए हैं। इससे अब ट्राईसिटी में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या कुल 21 हो गई है। इन पांच नए मामलों की रिपोर्ट पीजीआई ने दी है। इनमें एक 65 वर्षीय मरीज नयागांव से सामने आया है। वहीं 32 साल का एक एनआरआई कपल, 8वें कॉविड पॉजिटिव का 23 वर्षीय दोस्त और 8वें कॉविड पॉजिटिव मरीज की 40 वर्षीय मां शामिल हैं। 65 वर्षीय मरीज पीजीआई जबकि बाकी के चार जीएमसीएच-32 में आइसोलेशन वॉर्ड में दाखिल हैं। अभी तक चंडीगढ़ में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 13 है और मोहाली में 7 मरीज पॉजिटिव है। पंचकूला में एक मरीज पॉजिटिव है। सोमवार को अभी अभी आई रिपोर्ट मेें बताया गया है कि पीजीआई के एक डॉक्टर व नर्स को क्वारंटाइन किया गया है। इन दोनों की कुछ दिनों से तबीयत खराब हो गई थी। अभी इन्हें एहतियात के तौर पर क्वारंटाइन किया है। पिछले तीन दिनों के बाद ट्राईसिटी में किसी मरीज के पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। कई अन्य मरीजों के सैंपलों की जांच की जा रही है। आज शहर से सटे पंजाब के गांव नयागांव के दशमेश नगर का एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस बात की पुष्टि मोहाली जिले के सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह ने की है।