Friday, April 26, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

हरियाणा पुलिस ने सभी अंतरराज्यीय सीमाओं को पूरी तरह से किया सील बेघरों और बीमार लोगों की मदद के लिए खाकी कर रही पहल

March 30, 2020 10:14 PM
चंडीगढ़, 30 मार्च - अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता- हरियाणा पुलिस ने श्रमिकों और प्रवासी मजदूरों के पलायन को रोकने एवं कोविड-19 के संक्रमण को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के लिए अपनी सभी अंतरराज्यीय सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया है। राज्य में पुलिसकर्मियों द्वारा विभिन्न नाकों पर लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी के अतिरिक्त, गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन व दैनिक आवश्यकता की अन्य वस्तुएं भी मुहैया करवाई जा रही हैं।
          अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा पुलिस ने राज्य में सख्त लाकॅडाउन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। प्रदेश में स्थापित किए गए 461 अस्थायी आश्रयों में से किसी एक में स्थानांतरित होने के लिए राजी करके प्रवासी मजदूरों के पलायन को भी रोका गया है जहां एनजीओ, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय प्रशासन की मदद से भोजन भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। विभिन्न नाकों पर तैनात पुलिस अधिकारी और जवान लोगों विशेष रूप से गरीबों, बेघरों, जरूरतमंदों और बीमार लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवा रहे हैं।
          उन्होंने कहा कि डीजीपी हरियाणा, मनोज यादव ने भी इस संकट की घड़ी में पुलिस जवानों द्वारा पूरे राज्य में गरीबों और जरूरतमंद लोगों को भोजन व अन्य राहत सामग्री वितरित करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
          उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार, उद्योगपतियों और कारखाने के मालिकों को भी सलाह दी गई है कि वे संकट के इन हालातों में अपने कर्मचारियों की हर तरह की मदद करें।
          विर्क ने कहा कि राज्य में लॉकडाउन के दौरान, आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी सार्वजनिक गतिविधियों पर प्रतिबंध है। हालांकि राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों में कार्गो आवाजाही को अनुमति है। इसे ध्यान में रखते हुए, लोगों को अनावश्यक रूप से सड़क पर घूमने से बचना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि लॉकडाउन के उल्लंघन के संबंध में अबतक 610 एफआईआर दर्ज कर 745 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। 3407 वाहनों को भी जब्त किया गया है।
          उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सरकार और पुलिस के निर्देशों की पूर्णतः अनुपालना सुनिंश्चित करते हुए लॉकडाउन के दौरान अपने घरों के अंदर रहें। किसी आपात स्थिति में बाहर जाते समय नागरिकों को सोशल डिस्टेंसिंग सहित सभी नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अफवाहों को नजरअंदाज कर पुलिस का सहयोग करने का आग्रह करते हुए कहा कि वे भी अपने आसपास के एरिया में गरीब व जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं।
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया