लालडू, 16 मार्च (सुखविंदर सिंह ) : भारती किसान यूनियन एकता (सिद्धुपुर) के स्थानिक नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आवारा पशुओं व अन्य जंगली जानवरों से परेशान किसानों की समस्याओं को लेकर नगर काउन्सिल लालडू के कार्यकारी अधिकारी से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कार्यकारी अधिकारी को एक मांग देकर किसानो को आवारा पशुओं की समस्याओं से मुक्त करवाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रधान जसवंत सिंह कुरली, हरविन्दर सिंह टोनी जलालपुर, गुरदेव सिंह जलालपुर, प्रेम सिंह राणा, पवन कुमार सैनी, राम करन सिंह, परमदीप सिंह, कुलविन्दर सिंह, सज्जण सिंह, जसवंत सिंह आलमगीर, रणजीत सिंह धर्मगढ़ , हरविन्दर सिंह झरमड़ी, बलदेव सिंह रुड़की, पवन राणा ने जारी एक बयान में कहा कि आवारा पशूआं जिनमे गाय , सांढ़ समेत अन्य जंगली जानवरों से इलाका निवासी परेशान है। इन जानवरो द्वारा किसानो की फसलों को बर्बाद किया जा रहा हैं , साथ ही यह आवारा पशु सड़क हादसों का कारण भी बन रहे हैं। उन्होंने नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी को माँग पत्र देते हुए कहा कि इस तरफ़ विशेष कर ध्यान देकर इलाका निवासियों की इस समस्या का हल किया जाये। साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी भी दी कि अगर नगर काउन्सिल द्वारा उनकी इस माँग पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसान यूनियन संघर्ष करने के लिए मजबूर होगी।