Friday, April 19, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

68वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती समूह प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे देश भर से खिलाड़ी। राज्यपाल करेंगे विधिवत शुभारभ, आईजी हरदीप दून ने लिया तैयारी का जायजा।

February 23, 2020 08:03 PM
 चण्डीगढ-23 फरवरी - अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता-हरियाणा पुलिस के मधुबन परिसर में 68वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती समूह प्रतियोगिता-2019 का आयोजन मेजबान हरियाणा पुलिस द्वारा किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 24 फरवरी से 28 फरवरी तक होगी इसमें विभिन्न राज्य एवं अर्ध सैनिक बलों से 36 टीमों के 2232 खिलाड़ी भाग ले रहें हैं। इनमें 576 महिला खिलाड़ी भी शामिल हैं। प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ कल दोपहर बाद तीन बजे से मधुबन के वच्छेर स्टेडियम में होगा। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य मुख्य अतिथि होंगे ।    
प्रतियोगिता के आयोजक सचिव एवम हरियाणा सशस्त्र पुलिस, मधुबन के महानिरीक्षक हरदीप सिहं दून ने बताया की अखिल भारतीय कुश्ती समूह प्रतियोगिता में बॉंक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग, कबड्डी, वेट लिफ्ंिटग व कुश्ती सहित पांच मुख्य मुकाबले होंगे । जिनमें 24 राज्योें, 04 केंद्रशासित प्रदेशों व 08 अर्धसैनिक बलों की कुल 36 टीमों से 1656 पुरुष व 576 महिलायों सहित 2232 खिलाड़ी अपने राज्य और संस्था के गौरव के लिए अपने प्रदर्शन करेंगे। सभी स्पर्धाओं के लिए मधुबन परिसर में अलग-अलग स्थान निश्चित किए गए हैं। सभी टीमें मधुबन पंहुच गई हैं और उन्होंने कल होने वाले शुभारम्भ समारोह के पूर्वाभ्यास में भाग लिया। 
उन्होंने कहा कि इस आयोजन को हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव की अध्यक्षता में किया जा रहा हैं आयोजन में हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक योगिंद्र सिंह नेहरा, हरियाणा सशस्त्र पुलिस के उप पुलिस महानिरीक्षक कुलविंद्र सिंह, पंचम वाहिनी के आदेशक सुरेंद्रपाल सिंह, चतुर्थ वाहिनी के आदेशक राजेंद्र कुमार मीणा, द्वितीय वाहिनी के आदेशक अशोक कुमार, प्रथम वाहिनी की आदेशक समिति चौधरी के सहायता से सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। 
उन्हांेंने कहा कि मधुबन में इस आयोजन के लिए अंर्तराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं। हरियाणा पुलिस को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने का यह 21वीं बार अवसर प्राप्त हुआ है। 
इस प्रतियोगिता की कवरेज के लिए प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया की सुविधा के लिए वच्छेर स्टेडियम के सामने मीडिया केंद्र भी बनाया गया है। मीडियाकर्मियों को सादर आमंत्रण है।
 
 
 
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया