पंचकूला, 19 फरवरी-- अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता 21 फरवरी को प्रातः 10 बजे खटोली से अलीपुर लिंक रोड़ पर बनने वाले पुल का भूमि पूजन कर श्रीगणेश करेगें।
उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि खटोली से अलीपुर लिंक रोड पर बनने वाले इस सेतु पर 15.64 करोड़ रूपए की लागत आयेगी। इसके बन जाने से आस-पास के सेंकड़ो गांव को सीधा लाभ मिलेगा।
इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष महा शिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर गांव खटोली में ही होने वाले हरियाणवी संाग का भी शुभांरम्भ करेगें। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मशहूर कलाकार हरियाणवी संाग का प्रदर्शन करेगें।