अम्बाला, 14 फरवरी:- अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता- गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करने से आत्म संतोष की अनुभूति होती हैं। जन सेवा के कार्यो को निरन्तर जारी रखेगें। प्रदेश के किसी भी जिले से यदि कोई अपनी समस्या लेकर आता हैं तो प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाता हैं। जन सेवा ही लक्ष्य हैं और समाज सेवा के इस कार्य को निरन्तर करते रहेगें। गृह मंत्री अपने निवास स्थान पर क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओंं और शिकायतों का समाधान कर रहे थे। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को भी कहा कि वे कार्यालय में आए लोगों की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें। कार्यालय में आने वाले बुजुर्गों व महिलाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने अधिकारियों को ये निर्देश भी दिए के विकास के जो कार्य चल रहे हैं उनकों तेजी के साथ पूरा किय जाए और जो पाईपलाईन में हैं उन्हें भी शीघ्र शुरू किया जाए। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना अतिआवश्यक हैं। विकास के कार्यो को जन-जन तक पहुंचाना हम सबकी सांझी जिम्मेदारी हैं। इन जानकारियों को वरियता के आधार पर किया जाए। नगर परिषद् के तहत विकास के जो कार्य चल रहें हैं, सम्बधिंत अधिकारी समय-समय पर उनका औचक निरीक्षण भी करें और सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। कार्यालय में काम से आने वाले लोगों के कार्य को लटकाने का काम न करें बल्कि सम्बधिंत लोगों का मार्ग दर्शन करके कार्य करवाएं जाए। इस मौके पर एसडीएम सुभाष सिहाग, नगर परिषद् के प्रशासक डॉ0 सुशील मलिक, सोम चोपड़ा, ललित चौधरी सहित सम्बध्ंिा पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।