पंचकूला।-अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता- सेक्टर 10 स्थित सनातन धर्म मंदिर सभा में चल रही श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में मौजूद लोग भगवान कृष्ण के जन्म की कथा सुनकर भाव भिवोर हो गये और जैसे ही पंडाल में श्रीकृष्ण की किलकारी सुनी, तो सभी बोल उठे, हाथी घोड़ा पाल की, जय कन्हैया लाल की। भागवत कथा व्यास कीर्ति किशोरी ने अपने मुखारविंद से श्रीकृष्ण जन्म की लीला सुनाई। श्रीकृष्ण जन्म पर यजमान के तौर पर हाउस आनर्स वैल्फेयर एसोसिएशन सेक्टर 10 के चेयरमैन भारत हितैषी, डा. सुभाष शर्मा, डा. सभरवाल, अशोक गर्ग उपस्थित रहे। मंदिर सभा के प्रधान मामचंद, महासचिव एसपी विज, संरक्षक मुंशी राम अरोड़ा, पैटर्न एसके शर्मा, महिला मंडल प्रधान प्रवीण प्रवेश ने आये हुये मेहमानों का स्वागत किया। कीर्ति किशोरी ने कहा कि जब धरती पर अधर्म बढ़ जाता है, प्रभु अनेक रुपों में अवतार लेते हैं। जैसा कि रामचरित मानस के बालकांड में वर्णित है कि जब जब होय धर्म मैं हानी, बाढ़ ही असुर अधर्म अभिमानी, तब तक धरि प्रभु विविध रुप, हरिय कृपनिधि सज्जन आई। धर्म की रक्षा के लिये प्रभु मोहनी रुप धारण कर देवताओं को अमृत पिलाया, फिर वामन रुप धारण किया। राजा वलि से पृथ्वी का दान लिया, उसके बाद रामजन्म एवं कृष्ण जन्म का बड़ा सुंदर वर्णन किया। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
इस अवसर पर सनातन धर्म मंदिर सभा सेक्टर 10 पंचकूला के प्रधान मामचंद मुख्य संरक्षक बाऊ दलजीत सिंह, संरक्षक मुंशी राम अरोड़ा, एसके शर्मा, एसएस सैनी, आरएल सेतिया, महासचिव एस पी विज, वरिष्ठ उपप्रधान भारत हितैषी, आचार्य रामानुज शर्मा, जेआर सिंगला, सुभाष शर्मा, धर्मशाला इंचार्ज प्रेम लाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष विशाल शर्मा, सह कोषाध्यक्ष जी डी बत्रा, पैटर्न जीडी गौतम, पूर्व महासचिव राजकुमार शर्मा, महिला मंडल प्रधान प्रवीण प्रवेश, आभा गुप्ता, सत्या गौतम, रघुवीरी, आशा, संतोष, वनीता भी उपस्थित थीं।