Friday, March 29, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चंडीगढ़ नगर निगम हर सम्भव प्रयास कर रहा है- महापौर राजबाला

February 10, 2020 08:53 PM
चंडीगढ़,10 फरवरी।- अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता
ईज आफ लिविंग (ईओएल) में राष्ट्रीयस्तर पर हो रही प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चंडीगढ़ नगर निगम हर सम्भव प्रयास कर रहा है।
आज इस संबंध में पत्रकारों  को सम्बोधित करते हुए महापौर राजबाला मलिक ने बताया कि लोगों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करने के लिए निगम ने पोसेटरों, होर्डिंगों के अतिरिक्त मीडिया का भी सहारा लिया है। इसके अतिरिक्त निगम सार्वजनिक स्थलों, विशेषकर सुखनाझील, रोसगार्डनआदि, में डेसेक भी लगाये जायेगे जहां लोग सुबह की सैर करने अथवा टहलने के लिए आते हैं। इस में भाग लेने के लिए पोर्टल https://eol2019.org/CitizenFeedback%2c पर अथवा होर्डिंगों पर लगे क्यूआरकोड़ के माध्यम से भी भाग लिया जा सकता है।
उनका कहना था कि निगम के प्रयासों से  लोगों में इसे लेकर जागरूकता आई है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि 4 दिन बाद ही  ईओएल सर्वे में शहर के लोगों की भागीदारी 16.02 प्रतिशत से बढ़कर 44.03 प्रतिशत हो गयी है। इस सर्वे के माध्यम से शहर के 25  नागरिकों को एक-एक हजार रुपए के गिफ्ट वॉचर भी दिए जाएंगे।  महापौर ने बताया कि इसके बाद होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहले स्थानीय स्तर पर शहर शहर में रहने वाले कम से कम 10,586 लोगों की हिस्सेदारी जरूर है, जो कुल आबादी की करीब 1 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि आज दोपहर तक करीब 4600 लोग इसमें भाग ले चुके थे।
इशके बाद ईओएल  सर्वे में शामिल 114 शहरों में से एक एख भागीदार को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए चुना जायेगा जहां  तीन  हिस्सेदारों को  25-25 हजार का नकद इनाम मिलेगा। ये तीन इनाम स्मार्ट सिटी मिशन की ओर से इसी साल जून में सूरत शहर में होने वाली स्मार्ट सिटी कांफ्रेंस में दिया जाएगा। रैंकिंग की घोषणा इसी साल जून में की जाएगी।
अभी तक इस सर्वे  की भागीदारी में टॉप टेन में से चंडीगढ़ सबसे आगे आ गया है।  यह सर्वे 29 फरवरी तक चलेगा। ईओएल-2019 स्मार्ट शहरों की रैंकिंग के मूल्यांकन महत्वपूर्ण घटक है, क्योंकि यह अपने शहरों में जीवन की गुणवत्ता के संबंध में नागरिकों की मनोदशा को शामिल करेगा। शहरों का यह दूसरा संस्करण जिसे आॅनलाइन और आॅफलाइन दोनों में चलाया जा रहा है। देश  में पहली बार ईओएल इंडेक्स 2018 में हुए सर्वे में चंडीगढ़ पांचवें  स्थान पर था।
 
ईओएल इंडेक्स 2019 में इसका 14 श्रेणियां जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और आश्रय, वॉश एंड एसडब्ल्यूएम, मोबिलिटी, सुरक्षा, मनोरंजन, आर्थिक विकास, आर्थिक अवसर, गिन्नी, पर्यावरण, ग्रीन बेल्ट व भवन, ऊर्जा की खपत और शहर का लचीलापन को शामिल किया गया है।  इस संबंध में भागीदार को 24 सवालों का जवाब देना है।  14 में से 12 श्रेणियां यूटी प्रशासन और स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत ही आती हैं, जबकि निगम के  पास दो श्रेणियां ही आती हैं।
 

इस सर्वे में 30 प्रतिशत वेटेज  नागरिकों की प्रतिक्रिया के लिए रखा गया है। सर्वेक्षण में सभी वयस्क जो पिछले 6 महीने से चंडीगढ़ में रह रहे हो, वे पोर्टल पर जाकर इसमें भाग ले सकते हैं। 14 घटकों में से एक घटक स्वच्छता रैकिंग और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट भी है। इसके अंक कम हैं अतः चंडीगढ़ की रैंकिंग करते हुए कोई विशेष अंतर नहीं आयेगा।

 
Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया