पंचकूला।-- सत्यनारायण गुप्ता- श्री सनातन धर्म मंदिर सभा सेक्टर 10 पंचकूला की ओर से वार्षिक मूर्ति स्थापना समारोह के उपलक्ष में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन 10 फरवरी से शुरू हो गया। यह भागवत कथा 16 फरवरी तक चलेगी। कथा व्यास भागवत विदुषी परम श्रद्धेय कीर्ति किशोरी जी हैं। भागवत कथा के पहले दिन विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जो कि सेक्टर के विभिन्न कोनों से होती हुई वापस मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सनातन धर्म मंदिर सभा के प्रधान मामचंद, संरक्षक मुंशी राम अरोड़ा, वरिष्ठ उपप्रधान भारत हितैषी ने बताया कि कीर्ति किशोरी जी द्वारा भागवत के विभिन्न अध्याय से श्रद्धालुओं को अवगत करवाया जाएगा। अंतिम दिन दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारा भील मंदिर में लगाया जाएगा। उन्होंने लोगों से कहा कि अधिक से अधिक भागवत कथा में पहुंचकर कीर्ति किशोरी जी के प्रवचन सुने और अपने जीवन में भागवत के अध्याय को उतारने का काम करें ताकि जीवन सार्थक बन सके। कीर्ति किशोरी जी ने लोगों को पहले दिन प्रवचन सुना कर सरावोर कर दिया। इस अवसर पर सनातन धर्म मंदिर सभा सेक्टर 10 पंचकूला के प्रधान मामचंद मुख्य संरक्षक बाऊ दलजीत सिंह, संरक्षक मुंशी राम अरोड़ा, एसके शर्मा, एसएस सैनी, महासचिव एस पी विज, वरिष्ठ उपप्रधान भारत हितैषी, सुभाष शर्मा, धर्मशाला इंचार्ज प्रेम लाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष विशाल बत्रा, सह कोषाध्यक्ष जी डी बत्रा, पूर्व महासचिव राजकुमार शर्मा, महिला मंडल प्रधान प्रवीण प्रवेश, आभा गुप्ता, सत्या गौतम, रघुवीरी, आशा, संतोष, वनीता, कृष्णा, मंजु, श्रुति विज, कैलाश गुप्ता, संजोक्ता, शारदा भी उपस्थित थीं।