Friday, April 26, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि आज भाजपा सरकार के समय में हमारे संविधान पर लगातार प्रहार हो रहे हैं।

February 09, 2020 08:13 PM
चंडीगढ़, 9 फरवरी- अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता--
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि आज भाजपा सरकार के समय में हमारे संविधान पर लगातार प्रहार हो रहे हैं। जो समानता का रास्ता हमारे संविधान ने दिखाया, आरएसएस के एजेंडे के तहत आज उसे बदला जा रहा है। यह बातें कुमारी सैलजा ने गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में पंचकूला के सेक्टर-15 स्थित गुरु रविदास भवन में आयोजित कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम श्री गुरु रविदास सभा द्वारा आयोजित करवाया गया था।कुमारी सैलजा ने कहा कि आज हम गुरु रविदास जी को याद कर रहे हैं। अब से कई वर्षों पहले जो छुआछूत था, जो भेदभाव था, उसके खिलाफ आवाज उठाना उस समय एक बड़ी चुनौती थी। गुरु रविदास जी ने इसके खिलाफ अपनी आवाज उठाई थी। उन्होंने ना केवल छूआछूत के खिलाफ, भेदभाव के खिलाफ अपनी आवाज उठाई, उससे भी आगे बढ़कर उन्होंने पूरी मानवता के लिए संदेश दिया। वहीं, आज हमारे सामने दूसरी तरह की चुनौतियां हैं। आज हमारे संविधान पर लगातार हमले हो रहे हैं। जो हमारा संविधान डॉ भीमराव अंबेडकर जी की अध्यक्षता में बना। पंडित जवाहर लाल नेहरू जी, सरदार वल्लभ भाई पटेल जी, मौलाना अबुल कलाम आजाद जी समेत अनेक महापुरुषों ने मिलकर डॉ भीमराव अंबेडकर जी का साथ दिया, जिसके बाद हमारा संविधान बना। संविधान की जो आत्मा है, वह है समानता और समानता का एक रास्ता है आरक्षण। 
आज भाजपा सरकार के समय हमारे इस संविधान पर लगातार प्रहार हो रहे हैं। आरएसएस के एजेंडे के तहत हमारे संविधान पर लगातार हमले हो रहे हैं और संविधान को बदलने की बात कही जा रही है। जो समानता का रास्ते हमारे संविधान ने दिखाया, आज उसे बदला जा रहा है। यह लोग हिंदू धर्म की बात करते हैं। जो समानता की बात करता है, वही असली हिंदू धर्म है। इनका धर्म तो जात पात भेदभाव,भाई को भाई से लड़ाने का है। आज यह लोग जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, ऐसी भाषा का इस्तेमाल इससे पहले कभी नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने दलित उत्पीड़न के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट बनाया था। लेकिन जब भाजपा सरकार आई तो इन्होंने इसका सुप्रीम कोर्ट में सही तरीके से पक्ष नहीं रखा। जिसके कारण पूरे दलित समाज को एकजुट होकर सामने आना पड़ा। 
कुमारी सैलजा ने कहा कि समानता की लड़ाई हजारों साल की लड़ाई है, हमारे महान पुरुषों ने समानता की आवाज उठाई। हम सभी को भी इकट्ठा होकर समानता की लड़ाई लड़नी है, संविधान बचाने की लड़ाई लड़नी है और इनके मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देना है। 
इस अवसर पर विधायक रेनू बाला, श्री गुरु रविदास सभा पंचकूला अध्यक्ष राजकपूर अहलावत, सभा के महासचिव गुरदयाल सिंह बहमनी, उपाध्यक्ष जगदीश सरोहा, गुरनाम सिंह, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, वेणु अग्रवाल, रंजीता मेहता, सरोज भारती, प्रीत सिंह, चौधरी लहरी सिंह, अंबेडकर महासभा के अध्यक्ष सुरेश, मनवीर कौर गिल, सुषमा खन्ना, रूपवती, कलावती, सरस्वती, कमलेश समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
 
 
Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया